Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Jaipur

धौला से बिहाजर वाले भैरू जी की 10वीं विशाल पदयात्रा हुई रवाना, धौला, चिलपली मोड व टोडालडी में पदयात्रियों का जलपान करवाकर किया सम्मान

06 Sep 2026, 07:28 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
धौला से बिहाजर वाले भैरू जी की 10वीं विशाल पदयात्रा हुई रवाना, धौला, चिलपली मोड व टोडालडी में पदयात्रियों का जलपान करवाकर किया सम्मान - JAIPUR, राजस्थान

धौला से बिहाजर वाले भैरू जी की 10वीं विशाल पदयात्रा हुई रवाना, धौला, चिलपली मोड व टोडालडी में पदयात्रियों का जलपान करवाकर किया सम्मान

जयपुर।
जयपुर जिले के जमवारामगढ उपखण्ड क्षेत्र में ग्राम धौला से बिहाजर (मेड़) वाले भैरू बाबा की 10वीं विशाल पदयात्रा रविवार को धूमधाम से रवाना हुई। पदयात्रा जोरावर सिंह भोमिया महाराज से सवा आठ बजे रवाना होकर बिहाजर स्थित प्राचीन भैरू बाबा धाम पहुंची।भैरू बाबा सेवा समिति द्वारा पदयात्रा का आयोजन किया गया। समिति के सदस्यों ने बताया कि यह दशम पदयात्रा है, इसमें आसपास के गांव ढाणियों के श्रद्धालु निशान व ध्वज लेकर जयकारों के साथ शामिल हुए।
पदयात्रा को लेकर पिछले कई दिनों से तैयारियां चल रही थी। रवाना होने से पूर्व भोमिया महाराज के मंदिर पर पूजा-अर्चना की गई। धौला, चिलपली मोड व टोडालडी में जगह-जगह ग्रामीणों द्वारा पदयात्रियों का फूल-मालाओं व जलपान से स्वागत किया गया।इस अवसर पर कमलेश प्रजापत, मुकेश प्रजापत, सिताराम प्रजापत, फूलचंद प्रजापत, भवानी सैनी,राजू प्रजापत, सुरेश प्रजापत, बनवारी प्रजापत, तोताराम प्रजापत, कृष्ण कुमार प्रजापत, गोपाल प्रजापत सहित ग्रामवासी मौजूद रहे। बिहाजर भैरू बाबा धाम पहुंच कर निशान चढ़ा कर पदयात्री पूजा अर्चना करेंगे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

रामदेवरा पहुंचकर केंद्रीय मंत्री शेखावत ने किए बाबा रामदेवजी की समाधि के दर्शन
Jodhpur06 Sep

रामदेवरा पहुंचकर केंद्रीय मंत्री शेखावत ने किए बाबा रामदेवजी की समाधि के दर्शन

जोधपुर : केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री एवं जोधपुर सांसद गजेन्द्र सिंह शेखावत ने आज सुबह फलोदी से…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
रामटीला बाबा रामदेव मंदिर परिसर में राकावत समाज द्वारा दो दिवसीय विशाल भंडारा का समापन
Pali06 Sep

रामटीला बाबा रामदेव मंदिर परिसर में राकावत समाज द्वारा दो दिवसीय विशाल भंडारा का समापन

रामटीला बाबा रामदेव मंदिर परिसर में राकावत समाज द्वारा दो दिवसीय विशाल भंडारा का समापन। पाली रोहट क्षेत्र…

पूरी खबर पढ़ें →
गोगामेड़ी तृतीय भंडारे का आयोजन, एडवोकेट ममता अग्रवाल को प्रदेश महिला उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश का दायित्व
Saharanpur06 Sep

गोगामेड़ी तृतीय भंडारे का आयोजन, एडवोकेट ममता अग्रवाल को प्रदेश महिला उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश का दायित्व

अगम शर्मा जिला संवाददाता गोगामेड़ी तृतीय भंडारे का आयोजन, एडवोकेट ममता अग्रवाल को प्रदेश महिला उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!