Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahendragarh

गौ माता की सवामणि का आयोजन, श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से किया पूजन; हरे चारे की सवामणी लगाकर की गौसेवा*

06 Sep 2026, 07:29 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
गौ माता की सवामणि का आयोजन, श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से किया पूजन; हरे चारे की सवामणी लगाकर की गौसेवा* - MAHENDRAGARH, हरियाणा

*गौ माता की सवामणि का आयोजन, श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से किया पूजन; हरे चारे की सवामणी लगाकर की गौसेवा*
नारनौल। श्री गौ गोपाल प्रचार एवं असहाय सेवा संस्थान (रजि.) के तत्वावधान में आज श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ गौ माता की सवामणि का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं संस्था के सदस्यों ने भाग लेकर गौ माता का पूजन किया तथा गौसेवा का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान आचार्य श्री मनीष शास्त्री के सानिध्य में विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गौ माता का पूजन करवाया गया।

मुख्य यजमान के रूप में राकेश यादव एवं नीरज देवी एवं तुलसी गोयल एवं रितु गोयल ,संजय सैनी ने पूजा-अर्चना में भाग लेते हुए गौ माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूजन के दौरान श्रद्धालुओं ने गौ माता की आरती कर परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर संस्था की ओर से गौ माता के लिए हरे चारे की सवामणी का आयोजन किया गया। संस्था के सदस्यों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक गौ माता को हरा चारा खिलाकर गौसेवा का पुण्य लाभ प्राप्त किया।

कार्यक्रम के दौरान वातावरण भक्तिमय बना रहा और श्रद्धालुओं ने गौ माता के जयकारों के साथ अपनी आस्था व्यक्त की। *आचार्य श्री बजरंग शास्त्री ने कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण अंग है।

गौ माता की सेवा केवल धार्मिक आस्था से जुड़ा विषय नहीं, बल्कि समाज में दया, करुणा, सेवा और संस्कारों की भावना को मजबूत करने का माध्यम भी है* उन्होंने श्रद्धालुओं से नियमित रूप से गौसेवा करने तथा समाज के अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। संस्था के सदस्यों ने कहा कि श्री गोपाल प्रचार एवं सहयोग सेवा संस्थान द्वारा समय-समय पर गौसेवा से जुड़े धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

संस्था का उद्देश्य गौ संरक्षण, गौसेवा और सनातन संस्कारों के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने गौ माता से परिवार की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की प्रार्थना की।

आयोजकों ने कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं एवं संस्था के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महेन्द्र नूनीवाल ,राजेन्द्र गुप्ता , राजकुमार चौधरी एडवोकेट ,सुरेन्द्र गोयल , वेदप्रकाश बंसल ,पवन शर्मा ,कमल चौधरी ,कृष्ण गुप्ता ,दीपक बंसल , जोगेंद्र अग्रवाल , मनीष बंसल ,विनोद सोनी ,विनोद सराफ ,प्रदीप संघी ,संजय सैनी ,मंजू भालोटिया ,रमा सोनी ,लीलावती देवी ,मोनिका बंसल ,मंजू गुप्ता ,पिंकी चौधरी ,पिंकी शर्मा ,रेखा संघी ,मोनिक शर्मा ,हेमलता शर्मा ,लक्षिका शर्मा वाणी बंसल ,देवांशी शर्मा ,याम्या सोनी सहित अनेक गौ भक्त उपस्थित रहें रहें।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
धौला से बिहाजर वाले भैरू जी की 10वीं विशाल पदयात्रा हुई रवाना, धौला, चिलपली मोड व टोडालडी में पदयात्रियों का जलपान करवाकर किया सम्मान
रामटीला बाबा रामदेव मंदिर परिसर में राकावत समाज द्वारा दो दिवसीय विशाल भंडारा का समापन
Pali06 Sep

रामटीला बाबा रामदेव मंदिर परिसर में राकावत समाज द्वारा दो दिवसीय विशाल भंडारा का समापन

रामटीला बाबा रामदेव मंदिर परिसर में राकावत समाज द्वारा दो दिवसीय विशाल भंडारा का समापन। पाली रोहट क्षेत्र…

पूरी खबर पढ़ें →
गोगामेड़ी तृतीय भंडारे का आयोजन, एडवोकेट ममता अग्रवाल को प्रदेश महिला उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश का दायित्व
Saharanpur06 Sep

गोगामेड़ी तृतीय भंडारे का आयोजन, एडवोकेट ममता अग्रवाल को प्रदेश महिला उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश का दायित्व

अगम शर्मा जिला संवाददाता गोगामेड़ी तृतीय भंडारे का आयोजन, एडवोकेट ममता अग्रवाल को प्रदेश महिला उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश…

error: Content is protected !!