गोगामेड़ी तृतीय भंडारे का आयोजन, एडवोकेट ममता अग्रवाल को प्रदेश महिला उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश का दायित्व
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


अगम शर्मा जिला संवाददाता
गोगामेड़ी तृतीय भंडारे का आयोजन, एडवोकेट ममता अग्रवाल को प्रदेश महिला उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश का दायित्व
सहारनपुर। माँ शाकम्भरी सेवा मण्डल (ट्रस्ट) द्वारा आज गोगामेड़ी के अवसर पर तृतीय भंडारे का आयोजन श्रद्धा, सेवा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया। भंडारे में श्रद्धालुओं एवं राहगीरों को प्रसाद वितरित किया गया। संस्था के पदाधिकारियों एवं सेवादारों ने पूरे उत्साह के साथ सेवा कार्य में सहयोग किया।
इस अवसर पर संगठन को मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए एडवोकेट ममता अग्रवाल को प्रदेश महिला उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश के पद पर नियुक्त किया गया। संस्था की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती नेहा शर्मा जी द्वारा एडवोकेट ममता अग्रवाल को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।
नवनियुक्त प्रदेश महिला उपाध्यक्ष एडवोकेट ममता अग्रवाल ने संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ संस्था के सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगी।
इस कार्यक्रम में संस्थापक श्री राजकुमार शास्त्री जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अगम शर्मा जी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री प्रदीप पांचाल जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री संदीप शर्मा जी, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती नेहा शर्मा जी, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष श्री अभिषेक शर्मा जी, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश एडवोकेट ममता अग्रवाल जी, श्रीमती ममता शर्मा जी, श्री पंकज शर्मा जी, श्री राजेश गुर्जर जी, श्री मोनू कश्यप जी, श्रीमती सरजीता देवी जी, श्रीमती मनीषा शर्मा जी, श्रीमती सोनिया शर्मा जी एवं श्री वागिश शर्मा जी सहित संस्था के पदाधिकारी एवं सेवादार मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने मिलकर सेवा कार्य को सफल बनाया तथा समाज में सेवा एवं सहयोग की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।
माँ शाकम्भरी सेवा मण्डल (ट्रस्ट)
“सेवा ही हमारा धर्म है।”
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

शाहाबाद, हरदोई लैपटॉप चोरी कांड का शाहाबाद पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल शाहाबाद। लैपटॉप…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsपूरे सीताराम में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पूरे सीताराम। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन अवसर पर ग्राम…
पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती- वाल्टरगंज थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह की आत्म. हत्या के मामले में बस्ती पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया…
पूरी खबर पढ़ें →
धौला से बिहाजर वाले भैरू जी की 10वीं विशाल पदयात्रा हुई रवाना, धौला, चिलपली मोड व टोडालडी में…
पूरी खबर पढ़ें →
ग्राम बिसरी, पोस्ट दलदला, थाना खेसरहा क्षेत्र के रहने वाले 20 वर्षीय सरबजीत राजभर की पुणे में एक…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर जिले के सदर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर मोहल्ले में रविवार सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।