जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में खंड स्तरीय लीगल लिटरेसी प्रतियोगिता संपन्न*

*जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में खंड स्तरीय लीगल लिटरेसी प्रतियोगिता संपन्न*
आज दिनांक 5 सितंबर 2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नारनौल के तत्वावधान में खंड शिक्षा अधिकारी अटेली के सौजन्य से खंड स्तरीय लीगल लिटरेसी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ताजपुर के प्राचार्य श्री सतबीर सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी अटेली श्रीमती कुसुम यादव ने शिरकत की। इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में बीआरपी अजीत सिंह, एबीआरसी संजय तथा विद्यालय के समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल ने अपनी सूझ-बूझ और पारदर्शी तरीके से निष्पक्ष एवं सफल निर्णय दिया, जिसकी सभी ने सराहना की। प्रतियोगिता के परिणाम की घोषणा सिंहराज एबीआरसी द्वारा की गई ।प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी राजेश यादव प्रवक्ता ने प्रतियोगिता का संचालन किया।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि आज कुल दस प्रकार की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनके परिणाम में पेंटिंग प्रतियोगिता में निशिता आरपीएस स्कूल प्रथम, रितिका ताजपुर स्कूल द्वितीय, वर्षा कन्या बांछोद स्कूल तृतीय। भाषण प्रतियोगिता में तमन्ना ताजपुर स्कूल प्रथम, खुशबू आरएनआर सलीमपुर द्वितीय, निधि नीरपुर स्कूल तृतीय।
नाटक प्रतियोगिता में आरएनआर सलीमपुर प्रथम, चंद्रपुरा द्वितीय, ताजपुर स्कूल तृतीय। पीपीटी प्रतियोगिता में भूमिका आरएनआर सलिमपुर प्रथम, मीनाक्षी बाछोद द्वितीय, विशाल आरपीएस स्कूल तृतीय।
स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में परेश राव आरपीएस स्कूल प्रथम, इशिका कांटी स्कूल द्वितीय, अमित कुमार मॉडल स्कूल अटेली तृतीय। निबंध प्रतियोगिता में पायल ताजपुर प्रथम, कशिश आरपीएस स्कूल द्वितीय, तमन्ना चंद्रपुरा स्कूल तृतीय।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में आरपीएस स्कूल प्रथम, ताजपुर स्कूल द्वितीय, आरएनआर पब्लिक स्कूल तृतीय। कविता पाठ प्रतियोगिता में शुभम आरएनआर स्कूल प्रथम, साक्षी ताजपुर स्कूल द्वितीय, कनिका आरपीएस स्कूल तृतीय।
वाद-विवाद में प्रतियोगिता आरएनआर सलीमपुर प्रथम, आरपीएस स्कूल द्वितीय, चंद्रपुरा स्कूल तृतीय। डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रतियोगिता में प्रतिज्ञा आरपीएस स्कूल प्रथम, राधिका आरएनआर सलेमपुर द्वितीय, नितेश ताजपुर तृतीय।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि श्रीमती कुसुम यादव ने विजेता विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनका मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता बच्चों में कानून के प्रति जागरूकता फैलाने का एक सराहनीय प्रयास है।
सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की गई। विद्यालय के प्राचार्य श्री सतबीर सिंह ने मुख्य अतिथि, निर्णायक मंडल, नोडल अधिकारी एवं समस्त स्कूल स्टाफ का इस सफल आयोजन में दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







