रामदेवरा पहुंचकर केंद्रीय मंत्री शेखावत ने किए बाबा रामदेवजी की समाधि के दर्शन
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


जोधपुर : केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री एवं जोधपुर सांसद गजेन्द्र सिंह शेखावत ने आज सुबह फलोदी से पवित्र तीर्थस्थली रामदेवरा पहुंचकर लोकदेवता बाबा रामदेवजी की समाधि के दर्शन किए। उन्होंने रामसापीर की विधिवत पूजा-अर्चना कर पवित्र ज्योत के दर्शन किए और देश एवं प्रदेश में सुख-शांति, समृद्धि तथा अमन-चैन की कामना की।
इस दौरान पोकरण विधायक महंत प्रतापपुरी महाराज भी साथ रहे। शेखावत ने कहा कि रामदेवरा में प्रतिवर्ष भादवा सुदी द्वितीया से एकादशी तक विशाल मेले का आयोजन होता है, जिसमें देशभर से लाखों श्रद्धालु बाबा रामदेवजी के दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
श्रद्धालु दूर-दराज के क्षेत्रों से पैदल यात्रा करते हुए तथा हाथों में ध्वजा लेकर रामदेवरा पहुंचते हैं और बाबा रामदेवजी के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हैं। उन्होंने कहा कि इस पवित्र माह में बाबा रामदेवजी के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त कर वे स्वयं को धन्य महसूस कर रहे हैं।
इस दौरान पोकरण के महंत प्रतापपुरी जी महाराज भी उनके साथ रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

नागदा। वैश्य समाज की सामाजिक एकजुटता और संगठनात्मक मजबूती को नई दिशा देने के उद्देश्य से आगामी 13…
पूरी खबर पढ़ें →
ਜਲੰਧਰ:06 ਸਤੰਬਰ (ਪਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ) ‘‘ਸੀ.ਟੀ.ਯੂ. ਪੰਜਾਬ, ਸੈਂਕੜੇ ਸਾਲਾਂ ਦੇ ਲਹੂ ਵੀਟਵੇਂ ਘੋਲਾਂ ਸਦਕਾ ਹਾਸਲ ਕੀਤੇ ਕਿਰਤ ਕਾਨੂੰਨ…
पूरी खबर पढ़ें →
रोहट : गाजन गढ़ से 51 युवाओं का पैदल संघ रामदेवरा रवाना। पाली रोहट। रिपोर्टर शंकर लाल फुलवारिया…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : नगर निगम चुनाव में राजनीतिक प्रतिनिधित्व नहीं मिलने को लेकर मुस्लिम घोसी समाज में नाराजगी देखने…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * जिले के बंडा तहसील के ग्राम गोगरा खुर्द,…
पूरी खबर पढ़ें →
ई-रिक्शा चालक से मारपीट कर मोबाइल तोड़ने और रुपये छीनने का आरोप शाहाबाद/हरदोई। थाना शाहाबाद क्षेत्र के गढ़पुर…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।