कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश व जिला कार्यकारिणी का किया स्वागत

Vande Bharat,
September 6, 2026
ऋषिकेश। नवनियुक्त प्रदेश एवं जिला कांग्रेस कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के स्वागत के लिए आज लक्कड़घाट स्थित वेडिंग पॉइंट में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रदेश महासचिव डॉ. के. एस. राणा ने की। समारोह में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल एवं पूर्व काबीना मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष विजय सारस्वत, प्रदेश महासचिव जयेंद्र रमोला, प्रदेश सचिव एडवोकेट राकेश सिंह एवं सोहन लाल रतूड़ी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके साथ ही उपस्थित प्रदेश पदाधिकारियों ने जिला कांग्रेस कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर शूरवीर सिंह सजवाण ने कहा कि कांग्रेस का संगठन उसकी सबसे बड़ी ताकत है। नवनियुक्त पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिलने के साथ ही उनकी भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आपसी मतभेदों को पीछे छोड़कर एकजुटता के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें। जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए जनता के बीच सक्रिय रहना और उनकी समस्याओं को मजबूती से उठाना ही कांग्रेस को और अधिक मजबूत बनाएगा।
जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल व भगवती सेमवाल ने कहा कि संगठन में नई जिम्मेदारियां मिलने से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह पैदा हुआ है। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कांग्रेस की विचारधारा और जनहित की नीतियों को प्रत्येक कार्यकर्ता तक पहुंचाने के लिए सभी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करना होगा।
इस अवसर पर महंत विनय सारस्वत, विनोद चौहान, शीशपाल बिष्ट, रजनीकांत रंजन, सुरेश साहनी, अमिताभ प्रसाद, अभिनव सिंह मलिक, दीपेंद्र सिंह रौथान, कमल सिंह राणा, धर्मेंद्र सिंह, विजयपाल सिंह पवार, रविंद्र दत्त उनियाल, राम सिंह, धर्मेंद्र गुलियाल, विजय पाल सिंह रावत, गब्बर केंतुरा, देवेंद्र सिंह, शशि शरण, सुंदर सिंह सजवान, ऋषि कुमार सिंघल, राजेंद्र गैरोला सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित थे।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







