बेगू के वार्ड 8 में भाजपा प्रत्याशी लाडदेवी शर्मा का सघन जनसंपर्क अभियान, घर-घर पहुंचकर मांगा समर्थन
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


बेगूं। नगर पालिका चुनाव को लेकर बेगूं में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में नगर पालिका के वार्ड संख्या 8 से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी लाडदेवी शर्मा ने वार्ड क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से आत्मीय मुलाकात की और भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान कर उन्हें विजयी बनाने की अपील की।
जनसंपर्क अभियान के दौरान लाडदेवी ने वार्डवासियों से संवाद करते हुए कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और जनसमस्याओं के समाधान के लिए एक मजबूत जनप्रतिनिधित्व आवश्यक है। उन्होंने मतदाताओं से भाजपा को समर्थन देकर वार्ड के विकास में सहभागी बनने का आग्रह किया।
प्रत्याशी लाडदेवी शर्मा ने कहा कि वार्ड की सड़क, सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था सहित आमजन से जुड़ी प्रत्येक समस्या के समाधान के लिए प्राथमिकता के साथ कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है तथा वार्डवासियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
जनसंपर्क के दौरान वार्ड की महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने जगह-जगह प्रत्याशी का स्वागत किया और चुनाव अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता भी लाड़देवी शर्मा के साथ घर-घर पहुंचे और मतदाताओं को भाजपा की नीतियों एवं विकास कार्यों की जानकारी दी।
चुनावी जनसंपर्क के दौरान कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं से अपील की कि आगामी नगर पालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान कर वार्ड संख्या 8 से भाजपा प्रत्याशी लाड़ देवी शर्मा को भारी मतों से विजयी बनाएं।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता, वार्ड की महिलाएं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। वार्ड में लगातार चल रहे जनसंपर्क अभियान से चुनावी माहौल तेज हो गया है और भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा नगर निगम चुनाव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में,…
पूरी खबर पढ़ें →
प्रत्याशियों व अभिकर्ताओं को वितरित किए चुनाव परिचय पत्र पांच जोन के लिए बनाए गए अलग-अलग काउंटर, निगम…
पूरी खबर पढ़ें →
माता-पिता से कासुनी होने पर बालक निकले घर से बालाजी थाना और मानपुर थाने की गठित टीमों ने…
पूरी खबर पढ़ें →
दौसा पुलिस पूरी तरह नगरीय चुनाव को लेकर अलर्ट
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * नरयावली विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण सड़क कनेक्टिविटी को…
पूरी खबर पढ़ें →
रोहट, राजस्थान पेंशनर समाज उप शाखा रोहट द्वारा शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर *"पेंशनर सम्मान समारोह* आयोजित…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।