Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Chittorgarh

वार्ड 10 में भाजपा प्रत्याशी नीता बोहरा ने किया जनसंपर्क

06 Sep 2026, 10:30 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
वार्ड 10 में भाजपा प्रत्याशी नीता बोहरा ने किया जनसंपर्क - CHITTORGARH, राजस्थान

बेगूं। 5 सितंबर शनिवार | नगर पालिका चुनाव को लेकर बेगूं में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में नगर पालिका के वार्ड संख्या 10 से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी नीता बोहरा ने शनिवार को वार्ड क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से आत्मीय मुलाकात की और भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान कर उन्हें विजयी बनाने की अपील की।

प्रत्याशी नीता बोहरा ने कहा कि वार्ड की सड़क, सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था सहित आमजन से जुड़ी प्रत्येक समस्या के समाधान के लिए प्राथमिकता के साथ कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है तथा वार्डवासियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया जाएगा।

जनसंपर्क के दौरान वार्ड की महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने जगह-जगह प्रत्याशी का स्वागत किया और चुनाव अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता भी नीता बोहरा के साथ घर-घर पहुंचे और मतदाताओं को भाजपा की नीतियों एवं विकास कार्यों की जानकारी दी।

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता, वार्ड की महिलाएं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। वार्ड में लगातार चल रहे जनसंपर्क अभियान से चुनावी माहौल तेज हो गया है और भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा नगर निगम चुनाव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में, अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Pali05 Sep

मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा नगर निगम चुनाव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में, अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा नगर निगम चुनाव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में,…

पूरी खबर पढ़ें →
प्रत्याशियों व अभिकर्ताओं को वितरित किए चुनाव परिचय पत्र पांच जोन के लिए बनाए गए अलग-अलग काउंटर, निगम कार्यालय में दिनभर रही भीड़
Pali05 Sep

प्रत्याशियों व अभिकर्ताओं को वितरित किए चुनाव परिचय पत्र पांच जोन के लिए बनाए गए अलग-अलग काउंटर, निगम कार्यालय में दिनभर रही भीड़

प्रत्याशियों व अभिकर्ताओं को वितरित किए चुनाव परिचय पत्र पांच जोन के लिए बनाए गए अलग-अलग काउंटर, निगम…

पूरी खबर पढ़ें →
10.66 किमी मार्गों के लिए विधायक लारिया के प्रयासों से 8.03 करोड़ की स्वीकृति,मुख्य मार्गों से ग्रामीण बस्तियों को जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
Sagar05 Sep

10.66 किमी मार्गों के लिए विधायक लारिया के प्रयासों से 8.03 करोड़ की स्वीकृति,मुख्य मार्गों से ग्रामीण बस्तियों को जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * नरयावली विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण सड़क कनेक्टिविटी को…

पूरी खबर पढ़ें →
राजस्थान पेंशनर समाज उप शाखा रोहट द्वारा शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर *”पेंशनर सम्मान समारोह* आयोजित
Pali05 Sep

राजस्थान पेंशनर समाज उप शाखा रोहट द्वारा शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर *”पेंशनर सम्मान समारोह* आयोजित

रोहट, राजस्थान पेंशनर समाज उप शाखा रोहट द्वारा शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर *"पेंशनर सम्मान समारोह* आयोजित…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!