कठूमर निकाय चुनाव में सांसद संजना जाटव की सक्रियता जोरो पर
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कठूमर में निकाय चुनाव प्रचार तेज़: सांसद संजना जाटव ने वार्ड 15 में किया जनसंपर्क, कांग्रेस प्रत्याशी सुमन गोडवाल के पक्ष में मांगा समर्थन
कठूमर (अलवर): कठूमर नगरपालिका चुनाव को लेकर सरगर्मियां लगातार परवान चढ़ रही हैं। इसी क्रम में भरतपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस सांसद संजना जाटव ने नगर निकाय चुनाव 2026 के तहत वार्ड नंबर 15 में सघन जनसंपर्क किया और कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी श्रीमती सुमन गोडवाल जी के समर्थन में प्रचार कर मतदाताओं से रूबरू हुईं।
प्रचार के दौरान सांसद संजना जाटव ने क्षेत्र के नागरिकों, व्यापारियों और मातृशक्ति से सीधा संवाद साधा। उन्होंने वार्डवासियों से अपील की कि वे वार्ड के सर्वांगीण विकास, स्वच्छता और बुनियादी नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती सुमन गोडवाल जी के पक्ष में अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें और उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं।
स्थानीय समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा
जनसंवाद के दौरान सांसद ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव सीधे तौर पर आम जनता की दिन-प्रतिदिन की समस्याओं से जुड़े होते हैं। वार्ड 15 के विकास को गति देने के लिए एक सक्षम और समर्पित प्रतिनिधि का चुना जाना आवश्यक है।
उन्होंने स्थानीय मतदाताओं को आश्वस्त किया कि कांग्रेस पार्टी आमजन की समस्याओं के समाधान और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में दिखा उत्साह
दौरे के दौरान स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारियों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और भारी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों की मौजूदगी रही।
जनसंपर्क यात्रा के दौरान मतदाताओं ने सांसद का स्वागत किया और चुनावी माहौल में पार्टी के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

बेगूं। नगर पालिका चुनाव को लेकर बेगूं में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में नगर…
पूरी खबर पढ़ें →
बेगूं। 5 सितंबर शनिवार | नगर पालिका चुनाव को लेकर बेगूं में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं।…
पूरी खबर पढ़ें →
हाथरस। गांव अमरपुर घना की मुख्य रास्ते वाली सड़क लंबे समय से बदहाली का शिकार है। सड़क की…
पूरी खबर पढ़ें →
मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा नगर निगम चुनाव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में,…
पूरी खबर पढ़ें →
प्रत्याशियों व अभिकर्ताओं को वितरित किए चुनाव परिचय पत्र पांच जोन के लिए बनाए गए अलग-अलग काउंटर, निगम…
पूरी खबर पढ़ें →
माता-पिता से कासुनी होने पर बालक निकले घर से बालाजी थाना और मानपुर थाने की गठित टीमों ने…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।