अब गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी, अब 25 दिन में करा सकेंगे बुकिंग
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी, अब 25 दिन में करा सकेंगे बुकिंग
महराजगंज।
45 दिन की पाबंदी हटी, सामान्य हुई व्यवस्था तो उपभोक्ताओं के चेहरे पर लौटी खुशी
महराजगंज। गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध की परिस्थितियों के चलते गैस आपूर्ति और बुकिंग व्यवस्था को लेकर लगाए गए 45 दिन के प्रतिबंध को अब हटा दिया गया है। इसके बाद उपभोक्ता अब 25 दिन के अंतराल पर गैस सिलेंडर की बुकिंग करा सकेंगे।
युद्ध के दौरान उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए देशभर में गैस सिलेंडर की बुकिंग अवधि बढ़ाकर 45 दिन कर दी गई थी। इससे उपभोक्ताओं को दोबारा सिलेंडर बुक कराने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा था। अब परिस्थितियां सामान्य होने के बाद गैस कंपनियों की ओर से बुकिंग व्यवस्था में राहत दी गई है।
महराजगंज जनपद के कोल्हुई स्थित बंसराजी इंडियन गैस सर्विस के प्रोपराइटर मनीष कुमार गुप्ता ने बताया कि आज से गैस सिलेंडर की बुकिंग अवधि 25 दिन कर दी गई है। उन्होंने कहा कि युद्ध के दौरान सरकार के निर्देश पर 45 दिन बाद बुकिंग की व्यवस्था लागू थी, जिसे अब समाप्त कर दिया गया है।
25 दिन में बुकिंग से बड़ी राहत
बुकिंग अवधि घटने से घरेलू गैस उपभोक्ताओं को अब पहले की अपेक्षा आसानी होगी। खासकर नियमित रूप से गैस सिलेंडर की जरूरत वाले परिवारों को 45 दिन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। नई व्यवस्था लागू होने की जानकारी मिलते ही उपभोक्ताओं में खुशी की लहर है।
युद्ध के दौरान 45 दिन की मजबूरी और अब 25 दिन की राहत—गैस उपभोक्ताओं के लिए यह फैसला निश्चित तौर पर बड़ी राहत माना जा रहा है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV News👉अनरसा और मिठाई की दुकान पर छापा जौनपुर। मिलावट की लगातार शिकायत को लेकर खाद्य विभाग ने अधिकारियों…
पूरी खबर पढ़ें →
सरकार द्वारा सहारनपुर जाने से रोका जाना असवैधानिक है , सहारनपुर में सैकड़ो साल पुरानी मस्जिद को तोड़े…
पूरी खबर पढ़ें →
कैमूर में जन-संवाद कार्यक्रमों का आयोजन, जनता दरबार में 52 आवेदन प्राप्त समस्याओं के त्वरित निष्पादन के लिए…
पूरी खबर पढ़ें →
खाद की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, भीड़ वाले केंद्रों पर CCTV और टोकन व्यवस्था किसानों को निर्धारित दर…
पूरी खबर पढ़ें →
भभुआ में सवर्ण समाज का महा आक्रोश मार्च, आरक्षण और SC/ST एक्ट में संशोधन की मांग पटेल कॉलेज…
पूरी खबर पढ़ें →
कल सांय राव बंशी सिंह पार्क मे UGC, आरक्षण व scst जैसे काले कानून के विरोध मे एक…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।