Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

नगर निकाय चुनाव-2026 जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया ईवीएम कमीशनिंग कार्य का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

08 Sep 2026, 11:57 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
नगर निकाय चुनाव-2026 जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया ईवीएम कमीशनिंग कार्य का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश - डीडवाना-कुचामन, राजस्थान

डीडवाना-कुचामन, राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार स्थानीय निकाय चुनाव-2026 के तहत सोमवार को राजकीय बांगड़ महाविद्यालय में मकराना, नावां, परबतसर और खाटू खुर्द के लिए ईवीएम कमीशनिंग के कार्य का जिला निर्वाचन अधिकारी अवधेश मीना ने बांगड़ कॉलेज पहुंचकर सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पूरी प्रक्रिया को बेहद पारदर्शी, सुरक्षित और त्रुटिहीन तरीके से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने स्ट्रांग रूम की व्यवस्था, स्टोर रूम से आवश्यक सामग्री की प्राप्ति, ईवीएम की रवानगी प्रक्रिया सहित चुनाव कार्यों से जुड़ी विभिन्न व्यवस्था का भी जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को सजगता से कार्य करने के लिए निर्देशित किया।

इस उप जिला निर्वाचन अधिकारी रतन कुमार भी मौजूद रहे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सोमवार को नगर निकाय मकराना,नावां,परबतसर और खाटू खुर्द की ईवीएम मशीनों का कमीशनिंग कार्य किया गया है। उन्होंने बताया कि इन क्षेत्रों की ईवीएम कमीशनिंग प्रक्रिया पूरी होते ही तुरंत संबंधित निकायों के स्ट्रांग रूम में भेज दी जाएंगी। सुरक्षित और निष्पक्ष मतदान संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।

इससे पूर्व मास्टर ट्रेनर द्वारा कमीशनिंग कार्य से जुड़े कार्मिकों को पूरी प्रक्रिया से अवगत कराया गया। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह, तहसीलदार निर्वाचन पवन कुमार मिश्रा, मास्टर ट्रेनर रघुवीर सिंह सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

शिक्षक एमएलसी में 100 में से 78 प्रतिशत मतदान, स्नातक एमएलसी के लिए 897 में से 402 मतदाताओं ने डाले वोट; 27 अक्टूबर को आएगा परिणाम
Kheri24 Oct

शिक्षक एमएलसी में 100 में से 78 प्रतिशत मतदान, स्नातक एमएलसी के लिए 897 में से 402 मतदाताओं ने डाले वोट; 27 अक्टूबर को आएगा परिणाम

बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को स्नातक एमएलसी एवं शिक्षक एमएलसी के चुनाव विकासखंड बांकेगंज मुख्यालय…

पूरी खबर पढ़ें →
गांव को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए पंचायत की स्वच्छता समिति ने बनाया प्लास्टिक बैंक…
Basti24 Oct

गांव को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए पंचायत की स्वच्छता समिति ने बनाया प्लास्टिक बैंक…

बस्ती गांव को प्लास्टिक कचरे से मुक्त करने के लिए विकास खंड बहादुरपुर के ग्राम पंचायत शेखपुरा में…

पूरी खबर पढ़ें →
गाजन गढ़ में ग्राम पंचायत धर्मधारी के सरपंच उम्मीदवार दोला राम सोलंकी के घर पर चार गांवों की सभा का आयोजन।
Pali24 Oct

गाजन गढ़ में ग्राम पंचायत धर्मधारी के सरपंच उम्मीदवार दोला राम सोलंकी के घर पर चार गांवों की सभा का आयोजन।

गाजन गढ़ में ग्राम पंचायत धर्मधारी के सरपंच उम्मीदवार दोला राम सोलंकी के घर पर चार गांवों की…

पूरी खबर पढ़ें →
दुर्गा पूजा मेले को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ओमवीर सिंह ने रात में किया भ्रमण
Basti24 Oct

दुर्गा पूजा मेले को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ओमवीर सिंह ने रात में किया भ्रमण

बस्ती। दुर्गा पूजा और मेले के मद्देनजर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने…

पूरी खबर पढ़ें →
गाजन गढ़ में ग्राम पंचायत धर्मधारी के सरपंच उम्मीदवार दोला राम सोलंकी के घर पर चार गांवों की सभा का आयोजन।
Pali24 Oct

गाजन गढ़ में ग्राम पंचायत धर्मधारी के सरपंच उम्मीदवार दोला राम सोलंकी के घर पर चार गांवों की सभा का आयोजन।

गाजन गढ़ में ग्राम पंचायत धर्मधारी के सरपंच उम्मीदवार दोला राम सोलंकी के घर पर चार गांवों की…

पूरी खबर पढ़ें →
बिजली हड़ताल खत्म कराने में संकटमोचक बने अनिल विज, रात 2 बजे तक चला मंथन; HERC के फैसले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी
Kurukshetra24 Oct

बिजली हड़ताल खत्म कराने में संकटमोचक बने अनिल विज, रात 2 बजे तक चला मंथन; HERC के फैसले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म कराने में ऊर्जा, परिवहन एवं…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!