सीएमओ ने बाढ़ प्रभावित तमोलियन गांव में गर्भवती माताओं से की मुलाकात, एक को सीएचसी में भर्ती होने की सलाह
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


लखीमपुर खीरी। लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ.
संतोष गुप्ता सोमवार को निघासन तहसील के बाढ़ प्रभावित तमोलियन पुरवा गांव पहुंचे। गांव तक पहुंचने के लिए रास्ते में अधिक जलभराव होने के कारण सीएमओ को ट्रैक्टर का सहारा लेना पड़ा गांव पहुंचकर सीएमओ ने वहां संचालित हेल्थ कैंप का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली।
कैंप में करीब 30 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा चुका था। इनमें अधिकांश मरीज बुखार, उल्टी-दस्त और त्वचा संबंधी समस्याओं से पीड़ित पाए गए।
मरीजों को मौके पर ही आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं और जरूरी स्वास्थ्य जांच की गई इसके बाद सीएमओ ने गांव में चिन्हित गर्भवती महिलाओं से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार चिन्हित गर्भवती माताओं से बातचीत कर प्रसव की संभावित तारीख और वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी ली गई इस दौरान एक गर्भवती महिला का प्रसव समय नजदीक पाए जाने पर सीएमओ ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) निघासन में भर्ती होने की सलाह दी।
साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिए कि महिला को सुरक्षित और समय से सीएचसी पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए सीएमओ ने स्वास्थ्य टीम को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में लगातार निगरानी रखने और जरूरतमंद लोगों को समय पर उपचार एवं दवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने हेल्थ कैंप में आने वाले मरीजों की स्वास्थ्य जांच और आवश्यक उपचार में किसी तरह की लापरवाही न बरतने को कहा निरीक्षण के दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ.
कुलदीप कुमार और तहसीलदार रविंद्र मणि सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ: बल्लारपुर नगर परिषद की ऑफलाइन निविदा प्रक्रिया को लेकर शहर में रोष व्याप्त है…
पूरी खबर पढ़ें →
शामली में कांधला कस्बे के रेलवे मार्ग पर सोमवार को एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने दो बाइकों…
पूरी खबर पढ़ें →
8वीं नेशनल थाईबॉक्सिंग चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ सेकंड रनर-अप ट्रॉफी पर…
पूरी खबर पढ़ें →
लखीमपुर खीरी। सोमवार, 7 सितंबर 2026 को करीब दोपहर 2 बजे चौकी ओयल क्षेत्र के कस्बा ओयल के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News� *सुप्रीम कोर्ट का कड़ा फरमान: पत्रकारों पर फर्जी केस लादने वाले अफसरों की अब खैर नहीं* �…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News� *सुप्रीम कोर्ट का कड़ा फरमान: पत्रकारों पर फर्जी केस लादने वाले अफसरों की अब खैर नहीं* �…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।