Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Moradabad

कांठ में शांति पूर्ण माहौल में संपन्न हुआ एमएलसी के लिए मतदान, पड़े 71.04 प्रतिशत वोट

23 Oct 2026, 11:26 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कांठ में शांति पूर्ण माहौल में संपन्न हुआ एमएलसी के लिए मतदान, 71.04 प्रतिशत पड़े वोट - MORADABAD, उत्तर प्रदेश

कांठ में बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) के चुनाव के लिए शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान संपन्न हुआ। कांठ तहसील के सभागार में बनाए गए बूथ संख्या 71 पर सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ। शाम चार बजे तक चले मतदान में क्षेत्र के 965 पंजीकृत शिक्षक मतदाताओं में से 689 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह कांठ में कुल 71.04 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

IMG 20261023 1014068942
कांठ में मतदान करने के बाद अंगुली पर निशान दिखातीं शिक्षक मतदाता।

शुक्रवार सुबह मतदान शुरू होने से पहले ही प्रशासन ने केंद्र पर आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली थीं। उपजिलाधिकारी कांठ मयंक कुंडू की देखरेख में मतदान प्रक्रिया शुरू कराई गई। कांठ नगर पंचायत, उमरी कलां नगर पंचायत और विकास खंड छजलैट क्षेत्र के शिक्षक मतदाताओं ने बूथ पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान को लेकर शिक्षकों में उत्साह दिखाई दिया और निर्धारित समय तक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पहुंचते रहे। मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। उपजिलाधिकारी मयंक कुंडू और पुलिस क्षेत्राधिकारी सुनीता दहिया ने मतदान केंद्र पर पहुंचकर कई बार व्यवस्थाओं और मतदान की स्थिति का जायजा लिया। मतदान स्थल पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई थी। साथ ही शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

IMG 20261023 0950220722
कांठ में मतदान के दौरान जायजा लेते उपजिलाधिकारी मयंक कुंडू और पुलिस क्षेत्राधिकारी सुनीता दहिया।

चुनाव में भाजपा, समाजवादी पार्टी सहित अन्य दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों के समर्थक भी सक्रिय नजर आए। विभिन्न प्रत्याशियों के समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने मतदान स्थल से 300 मीटर की निर्धारित दूरी पर अपने-अपने टेंट लगाए। यहां मौजूद रहकर वह चुनावी गतिविधियों पर नजर बनाए रहे। शाम 04:00 बजे मतदान का निर्धारित समय पूरा होने के बाद प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। इसके बाद प्रशासन ने मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिला मुख्यालय के लिए रवाना कराया। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर पुलिस और प्रशासन ने राहत की सांस ली। उपजिलाधिकारी मयंक कुंडू ने “वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज” को बताया कि कांठ के बूथ संख्या 71 पर कुल 965 शिक्षक मतदाता पंजीकृत थे। इनमें से 689 मतदाताओं ने वोट डाले। इस प्रकार यहां 71.04 प्रतिशत मतदान हुआ। पूरी मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।

IMG 20261023 1000412502
कांठ में वोट डालने के बाद निशान दिखाते शिक्षक मतदाता।
IMG 20261023 0922559282
कांठ में मतदान स्थल के बाहर तैनात पुलिस।
FB IMG 17927789589942
कांठ में मतदान के दौरान भाजपा उम्मीदवार हरि सिंह ढिल्लो के टेंट पर मौजूद कांठ के पूर्व विधायक राजेश कुमार सिंह उर्फ चुन्नू व अन्य भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक।
IMG 20261023 1047561692
कांठ में मतदान के दौरान सपा उम्मीदवार हाजी दानिश अख्तर के टेंट पर मौजूद सपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक। 

 

Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जन विश्वास को विकास से जोड़ रहीं महापौर श्रीमती सूरी,,पं दीन दयाल उपाध्याय वार्ड में 28,47 लाख के कार्यों का शुभारंभ विभिन्न मांगों का होगा डामरीकरण नागरिकों को मिलेगी बेहतर सड़कें
जन विश्वास को विकास से जोड़ रही महापौर श्रीमती प्रीती सूरी पं दीन दयाल उपाध्याय वार्ड मु28,47 लाख के कार्यों का शुभारंभ,, विभिन्न मार्गों का होगा डामरीकरण नागरिकों को मिलेगी बसड़के
थाना समथर में मूर्ति विसर्जन और दशहरा पर्व को लेकर हुई बैठक त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने पर जोर, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर हुई
सिद्धार्थनगरः समूह सखियों का प्रदर्शन, 15 हजार मानदेय समेत 13 मांगें उठाईं
Siddharthnagar23 Oct

सिद्धार्थनगरः समूह सखियों का प्रदर्शन, 15 हजार मानदेय समेत 13 मांगें उठाईं

सिद्धार्थनगर में महिला सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता के दावों के बीच राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी समूह सखियों…

पूरी खबर पढ़ें →
गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा तहसील सदर व बांसी के अन्तर्गत मतदान केन्द्र का निरीक्षण क
Siddharthnagar23 Oct

गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा तहसील सदर व बांसी के अन्तर्गत मतदान केन्द्र का निरीक्षण क

गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 की मतदान प्रक्रिया के दौरान आज दिनांक 23.10.2026 को श्री शिवशरणप्पा जी०एन० जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर…

पूरी खबर पढ़ें →
गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा द्वारा क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ के साथ तहसील शोहरतगढ़ के
Siddharthnagar23 Oct

गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा द्वारा क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ के साथ तहसील शोहरतगढ़ के

गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 की मतदान प्रक्रिया के दौरान आज दिनांक 23.10.2026 को श्री गौरव श्रीवास्तव अपर जिलाधिकारी…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!