Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sonbhadra

संकुल स्तरीय मेधावी परीक्षा में नौनिहालों ने दिखाई प्रतिभा

08 Sep 2026, 01:30 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
संकुल स्तरीय मेधावी परीक्षा में नौनिहालों ने दिखाई प्रतिभा - SONBHADRA, उत्तर प्रदेश

कक्षा तीन, पांच, छह और आठ के विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों का हुआ चयन
महुली, सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_शिक्षा क्षेत्र दुद्धी अंतर्गत जूनियर हाईस्कूल महुली में सोमवार को संकुल स्तरीय मेधावी परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में विभिन्न परिषदीय विद्यालयों के कक्षा तीन, पांच, छह एवं आठ के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

परीक्षा के दौरान बच्चों ने अपनी शैक्षिक प्रतिभा और ज्ञान का प्रदर्शन किया। परीक्षा प्रभारी बृजेश कुमार गुप्त, संकुल शिक्षक लोकपति वर्मा एवं परीक्षा समन्वयक शिवपूजन त्रिपाठी की देखरेख में परीक्षा संपन्न हुई।

परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया, जिसमें प्रत्येक कक्षा से प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का चयन किया गया। कक्षा तीन में प्राथमिक विद्यालय पतरिहा के योगेश कुमार ने प्रथम, प्राथमिक विद्यालय रसोइया के ईशु राव ने द्वितीय तथा प्राथमिक विद्यालय डुमरा के मयंक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कक्षा पांच में प्राथमिक विद्यालय डुमरा के अमित कुमार प्रथम, प्राथमिक विद्यालय ब्राह्मण बस्ती के इंद्रजीत द्वितीय तथा प्राथमिक विद्यालय पतरिहा के आकर्ष दुबे तृतीय रहे। कक्षा छह में उच्च प्राथमिक विद्यालय महुली के आर्यन गुप्ता ने प्रथम, आयुष कुमार ने द्वितीय तथा कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय की गंगा कुमारी ने तृतीय स्थान हासिल किया।

वहीं कक्षा आठ में उच्च प्राथमिक विद्यालय महुली की प्रेमलता प्रथम, कंपोजिट विद्यालय हीराचक की आशियाना द्वितीय तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय डुमरा के रोहित तृतीय स्थान पर रहे। परीक्षा के दौरान कामता प्रसाद, विष्णु स्वरूप, सर्वेश कुमार सरोज, मुकेश कुमार, प्रदीप कुमार, बलवंत सिंह, राजन रावत समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

शिक्षकों ने मेधावी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
कांधला में स्विफ्ट कार ने दो बाइकों को मारी साइड:बाल-बाल बचे बाइक सवार, मौके पर हुआ हंगामा और जाम
Shamli08 Sep

कांधला में स्विफ्ट कार ने दो बाइकों को मारी साइड:बाल-बाल बचे बाइक सवार, मौके पर हुआ हंगामा और जाम

शामली में कांधला कस्बे के रेलवे मार्ग पर सोमवार को एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने दो बाइकों…

पूरी खबर पढ़ें →
8वीं नेशनल थाईबॉक्सिंग चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ सेकंड रनर-अप ट्रॉफी पर कब्जा
Sonbhadra08 Sep

8वीं नेशनल थाईबॉक्सिंग चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ सेकंड रनर-अप ट्रॉफी पर कब्जा

8वीं नेशनल थाईबॉक्सिंग चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ सेकंड रनर-अप ट्रॉफी पर…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Basti08 Sep

� *सुप्रीम कोर्ट का कड़ा फरमान: पत्रकारों पर फर्जी केस लादने वाले अफसरों की अब खैर नहीं*

� *सुप्रीम कोर्ट का कड़ा फरमान: पत्रकारों पर फर्जी केस लादने वाले अफसरों की अब खैर नहीं* �…

error: Content is protected !!