Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Jaipur

जयपुर जिले भर में बछ बारस पर्व पर गौ माता-बछड़े की पूजा, गौशाला व मंदिरों में उमड़ी श्रद्धा, महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की

08 Sep 2026, 09:22 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

जयपुर जिले भर में बछ बारस पर्व पर गौ माता-बछड़े की पूजा, गौशाला व मंदिरों में उमड़ी श्रद्धा, महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की

जयपुर ।जमवारामगढ़ उपखण्ड क्षेत्र में भाद्रपद कृष्ण पक्ष द्वादशी, बछ बारस के अवसर पर मंगलवार को धौला कस्बे में महिलाओं ने गौ माता व बछड़े की विधि-विधान से पूजा कर व्रत रखा और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
हर मोहल्ले में पूजन:- धौला कस्बे के पटवारी मोहल्ला, श्रीलक्ष्मीनाथ मंदिर मोहल्ला, सेठों का मोहल्ला, कुम्हारों का मोहल्ला, रैगर मोहल्ला, खटीकों का मोहल्ला, मीणा मोहल्ला, दर्जी मोहल्ला, खाती, नाई, भट्ट-महंत व पड़या मोहल्ला में सुबह से ही महिलाओं ने बछड़े वाली गायों का पूजन किया। गौ माता को चुंदरी ओढ़ाई, तिलक लगाया, बाजरा, मोठ व चूरमा का भोग लगाया और बछ बारस की कथा सुनी।

धार्मिक स्थलों व गौशाला में आयोजन:-कस्बे के श्रीलक्ष्मीनाथ मंदिर, वनखण्डेश्वर महादेव मंदिर, गोपाल जी मंदिर सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों व धौला गौशाला में भी गौ पूजन का आयोजन हुआ। गौशाला में महिलाओं ने गौ माता को हरा चारा, गुड़ व चारा खिलाकर सेवा की।

बछ बारस का पौराणिक महत्व:- पंडित संजीव कुमार शर्मा संजय ने बताया कि शास्त्रों के अनुसार बछ बारस मातृत्व, संतान की रक्षा व समृद्धि का प्रतीक है। इस दिन महिलाएं पुत्र की लंबी आयु व परिवार की मंगल कामना के लिए बछड़े सहित गाय की पूजा करती हैं। मान्यता है कि इस व्रत से संतान दोष दूर होता है और घर में सुख-शांति बनी रहती है। इस दिन गाय के दूध व उससे बने पदार्थों का सेवन नहीं किया जाता और गेहूं व चावल से बनी वस्तुओं का त्याग किया जाता है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

સોમનાથ ત્રિવેણી સંગમ ખાતે વેરાવળ સમસ્ત ખારવા સમાજ દ્વારા પરંપરાગત પિતૃ તર્પણ વિધિ સંપન્ન
Gir Somnath09 Sep

સોમનાથ ત્રિવેણી સંગમ ખાતે વેરાવળ સમસ્ત ખારવા સમાજ દ્વારા પરંપરાગત પિતૃ તર્પણ વિધિ સંપન્ન

સોમનાથ ત્રિવેણી સંગમ ઘાટ ખાતે શ્રાવણ વદ તેરસના પાવન દિવસે વેરાવળ સમસ્ત ખારવા સમાજ ના પટેલ જીતુભાઇ કુહાડા…

पूरी खबर पढ़ें →
भागवत कथा में आज कृष्ण भगवान का जन्म उत्सव मनाया जाएगा|
Ratlam09 Sep

भागवत कथा में आज कृष्ण भगवान का जन्म उत्सव मनाया जाएगा|

जावरा--- श्री सत्यनारायण मंदिर लाला गली जावरा के पुजारी एवं प्रसिद्ध कथावाचक श्री रविंद्र जी उपाध्याय (पप्पू महाराज)…

पूरी खबर पढ़ें →
जोनल मजिस्ट्रेटों को अंतिम प्रशिक्षण देकर मतदान केन्द्रों के लिए किया रवाना
Pali08 Sep

जोनल मजिस्ट्रेटों को अंतिम प्रशिक्षण देकर मतदान केन्द्रों के लिए किया रवाना

जोनल मजिस्ट्रेटों को अंतिम प्रशिक्षण देकर मतदान केन्द्रों के लिए किया रवाना नगर निगम चुनाव 165 मतदान केन्द्रों…

पूरी खबर पढ़ें →
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सरसंघचालक डॉ भागवत 11 से 3 दिवसीय प्रवास पर जोधपुर आयेंगे
Jodhpur08 Sep

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सरसंघचालक डॉ भागवत 11 से 3 दिवसीय प्रवास पर जोधपुर आयेंगे

जोधपुर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत 3 दिन के प्रवास पर राजस्थान आएंगे। डॉ…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!