Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Jhalawar

28 अक्टूबर को मतदान, प्रचार के अंतिम दिन सांसद दुष्यंत सिंह ने किया जनसंपर्क

26 Oct 2026, 10:29 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
28 अक्टूबर को मतदान, प्रचार के अंतिम दिन सांसद दुष्यंत सिंह ने किया जनसंपर्क - JHALAWAR, राजस्थान

खानपुर(राकेश नागर)। पंचायती राज चुनाव 2026 के दूसरे चरण का चुनाव प्रचार सोमवार शाम छह बजे थम गया। राज्य निर्वाचन आयोग के नियमानुसार मतदान से 48 घंटे पहले चुनावी प्रचार बंद हो गया। प्रचार थमने के साथ ही गांवों में लाउडस्पीकर, रैलियां, वाहन काफिले और सार्वजनिक सभाएं पूरी तरह बंद हो गईं।प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने सुबह से शाम तक गांव-गांव जनसंपर्क कर पूरी ताकत झोंक दी। बड़े-बुजुर्गों के पैर छूकर जीत का आशीर्वाद लिया, वहीं युवाओं से गले मिलकर मतदान की मनुहार की गई। अब प्रत्याशी साइलेंट मोड में घर-घर दस्तक देकर मतदाताओं को साधने में जुटेंगे।सांसद दुष्यंत सिंह ने सोमवार को हरिगढ़ से जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। वे लायफल, बागोद और बिशनखेड़ी होते हुए पनवाड़ बस स्टैंड पहुंचे। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रत्याशियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद बस स्टैंड से डीजे और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच रोड शो शुरू हुआ। शिवाजी चौराहा होते हुए काफिला गुलमोहर कार्यालय पहुंचा, जहां सांसद का साफा पहनाकर और 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया गया।सांसद के साथ पूर्व संसदीय सचिव नरेंद्र नागर ने जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशियों के समर्थन में शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया।सांसद दुष्यंत सिंह ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का जिक्र करते हुए विकास की गति तेज करने के लिए डबल इंजन की सरकार बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी और राजस्थान में भजनलाल शर्मा की सरकार मिलकर जनहित और विकास कार्यों को धरातल पर उतार रही हैं। क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाएं।पूर्व संसदीय सचिव नरेंद्र नागर ने भी भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की।

27-10-2026 को रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को जिला और ब्लॉक मुख्यालयों से पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी। 28 अक्टूबर को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शाम छह बजे तक मतदान केंद्र परिसर में प्रवेश कर चुके सभी मतदाताओं को वोट डालने का अवसर दिया जाएगा।29 अक्टूबर को पंच-सरपंच पद के नामांकन दाखिल होंगे। 30 अक्टूबर को मतदान के तुरंत बाद मतगणना कर परिणाम जारी किए जाएंगे। वहीं, 31 अक्टूबर को उपसरपंच का चुनाव संपन्न होगा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बेगु नगर पालिका के नवनिर्वाचित बोर्ड का पदभार ग्रहण समारोह आयोजित सांसद सी पी जोशी एवं विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ ने पार्षदों से जनसमस्याओं के समाधान का किया आह्वान
Chittorgarh26 Oct

बेगु नगर पालिका के नवनिर्वाचित बोर्ड का पदभार ग्रहण समारोह आयोजित सांसद सी पी जोशी एवं विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ ने पार्षदों से जनसमस्याओं के समाधान का किया आह्वान

रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा बेगूं। नगर पालिका बेगूं के नवनिर्वाचित बोर्ड का पदभार ग्रहण समारोह सोमवार, 26 अक्टूबर को…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
विशाल अग्रवाल बने अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश संगठन मंत्री। |ललित विश्वास वंदे भारत आबू रोड मो -9828 139 709
Sirohi26 Oct

विशाल अग्रवाल बने अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश संगठन मंत्री। |ललित विश्वास वंदे भारत आबू रोड मो -9828 139 709

विशाल अग्रवाल बने अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश संगठन मंत्री प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल एवं प्रदेश महामंत्री…

पूरी खबर पढ़ें →
बहलोड में मनोहरपुर-दौसा हाइवे पर ट्रक ने बालिका को कुचला: जयसिंहपुरा कट पर 9 साल की आयशा गुर्जर की मौत, पुलिस जांच में जुटी
Jaipur26 Oct

बहलोड में मनोहरपुर-दौसा हाइवे पर ट्रक ने बालिका को कुचला: जयसिंहपुरा कट पर 9 साल की आयशा गुर्जर की मौत, पुलिस जांच में जुटी

बहलोड में मनोहरपुर-दौसा हाइवे पर ट्रक ने बालिका को कुचला: जयसिंहपुरा कट पर 9 साल की आयशा गुर्जर…

पूरी खबर पढ़ें →
सुल्तानपुर – राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला मामले में 26 अक्टूबर को आएगा फैसला फैसले के दौरान राहुल को उपस्थित रहना होगा करीब 8 वर्ष पुराने मामले में चल रहा केस अमित शाह
error: Content is protected !!