जिले में प्रथम चरण के मतदान के लिए मतदान दल रवाना4 नगरीय निकायों के 182 बूथों के लिए मतदान दलों की हुई रवानगी
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


डीडवाना-कुचामन, जिले में नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत जिले में प्रथम चरण में 9 सितम्बर को 4 नगरीय निकायों के लिए होने वाले मतदान के लिए मंगलवार को मतदान दलों की रवानगी की गई। प्रथम चरण में जिले की 2 नगर परिषद डीडवाना व कुचामन एवं 2 नगरपालिकाओं लाडनूं व बोरावड के लिए नियुक्त मतदान दलों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उनके संबंधित मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया गया। रवानगी स्थल पर मतदान दलों को आवश्यक निर्वाचन सामग्री उपलब्ध कराने, प्रशिक्षण तथा वाहनों की व्यवस्था की गई थी।
इस अवसर पर डीडवाना के लिए नियुक्त 44 मतदान दलों को जिला निर्वाचन अधिकारी अवधेश मीना के निर्देशन में राजकीय बांगड महाविद्यालय से रवाना किया गया।
उन्होंने सभी मतदान कार्मिकों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराना हम सब कि नैतिक जिम्मेदारी है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप नगर निकायों के चुनावों को निष्पक्षता के साथ सुचारू रूप से संपन्न कराना है। उन्होंने कहा कि सभी पीठासीन अधिकारी व कार्मिकों को मतदान के दिन आयोग के निर्देशानुसार सुचारु रूप से मतदान कराने के निर्देश दिये।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी रतन कुमार ने बताया कि प्रथम चरण के मतदान के लिए जिले के 2 नगर परिषद डीडवाना एवं कुचामन तथा 2 नगरपालिकाओं लाडनूं व बोरावड के मतदान दलों की रवानगी उनके निर्धारित स्थानों से की गई।
उन्होंने बताया कि जिले में बुधवार, 9 सितम्बर को प्रात:7.00 बजे से सांय 6.00 बजे तक प्रथम चरण में कुल 182 बूथों पर मतदान होगा। जिसके लिए डीडवाना में राजकीय बांगड महाविद्यालय से तथा अन्य निकायों के लिए संबंधित रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों से मतदान दलों की रवानगी की गई है।
इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी अवधेश मीना, पुलिस अधीक्षक डॉ प्यारेलाल शिवरान, उप जिला निर्वाचन अधिकारी रतन कुमार सहित मतदान दल से संबंधित अन्य अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित थे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsझांसी दिनांक 08 सितंबर 2026 ----------------- *आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़कर ₹12 हजार और सहायिकाओं का ₹6 हजार…
पूरी खबर पढ़ें →
भारत विकास परिषद के प्रांतीय आह्वान पर परिषद की कांठ शाखा के तत्वावधान में कांठ नगर एवं क्षेत्र…
पूरी खबर पढ़ें →
रामपुर/विलासपुर। विलासपुर क्षेत्र के कमारी रोड स्थित सावरिया पेट्रोल पंप पर वाहन में डीजल की जगह पानी मिला…
पूरी खबर पढ़ें →
अल्ट्रासाउंड कराकर घर लौट रही नवविवाहिता की हादसे में मौत, रोडवेज बस ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर…
पूरी खबर पढ़ें →
जोनल मजिस्ट्रेटों को अंतिम प्रशिक्षण देकर मतदान केन्द्रों के लिए किया रवाना नगर निगम चुनाव 165 मतदान केन्द्रों…
पूरी खबर पढ़ें →
यातायात थाना में बैठक कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, मीना बाजार से छतौनी चौक तक किया फ्लैग…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।