Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Didwana-Kuchaman

नगरीय निकाय चुनाव के मतदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित प्रथम चरण में 9 सितम्बर एवं द्वितीय चरण में 11 सितम्बर को रहेगा अवकाश* *मतदाताओं को मतदान के लिए मिलेगा अवकाश का लाभ

08 Sep 2026, 09:23 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

नगरीय निकाय चुनाव के मतदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

प्रथम चरण में 9 सितम्बर एवं द्वितीय चरण में 11 सितम्बर को रहेगा अवकाश

मतदाताओं को मतदान के लिए मिलेगा अवकाश का लाभ

डीडवाना-कुचामन, जिले में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के कार्यक्रम के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी अवधेश मीना ने डीडवाना-कुचामन जिले में मतदान दिवस के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में 9 सितम्बर 2026 (बुधवार) को नगर परिषद डीडवाना एवं कुचामन तथा 2 नगरपालिकाओं लाडनूं व बोरावड में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। वहीं द्वितीय चरण में 11 सितम्बर 2026 (शुक्रवार) को नगर परिषद मकराना, नगर पालिका परबतसर,नावां एवं खाटू खुर्द में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। मतदान दिवस के साथ ही जहां पुनर्मतदान होगा, वहां पुनर्मतदान की तिथि को भी संबंधित मतदान क्षेत्र में सार्वजनिक अवकाश रहेगा ताकि जिले के नगरीय निकायों के निर्वाचन क्षेत्रों में निवास करने वाले मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें, इसके लिए निर्धारित प्रावधानों के अनुसार अवकाश का लाभ ले सकेंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले के नगरीय निकायों के निर्वाचन क्षेत्रों में स्थित औद्योगिक एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में नियोजित कर्मचारियों को मतदान दिवस के दिन सवैतनिक अवकाश प्रदान किया जाना सुनिश्चित किया गया है, ताकि वे अपने मताधिकार का स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से प्रयोग कर सकें। आदेश की पालना नहीं करने पर संबंधित नियोजकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा सकेगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Jhansi08 Sep

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़कर ₹12 हजार और सहायिकाओं का ₹6 हजार हुआ, नवनियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिले नियुक्त पत्र

झांसी दिनांक 08 सितंबर 2026 ----------------- *आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़कर ₹12 हजार और सहायिकाओं का ₹6 हजार…

पूरी खबर पढ़ें →
कांठ में भारत विकास परिषद का नौ सितंबर से शुरू होगा गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम
Moradabad08 Sep

कांठ में भारत विकास परिषद का नौ सितंबर से शुरू होगा गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम

भारत विकास परिषद के प्रांतीय आह्वान पर परिषद की कांठ शाखा के तत्वावधान में कांठ नगर एवं क्षेत्र…

पूरी खबर पढ़ें →
अल्ट्रासाउंड कराकर घर लौट रही नवविवाहिता की हादसे में मौत, रोडवेज बस ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर
Hardoi08 Sep

अल्ट्रासाउंड कराकर घर लौट रही नवविवाहिता की हादसे में मौत, रोडवेज बस ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर

अल्ट्रासाउंड कराकर घर लौट रही नवविवाहिता की हादसे में मौत, रोडवेज बस ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर…

पूरी खबर पढ़ें →
जोनल मजिस्ट्रेटों को अंतिम प्रशिक्षण देकर मतदान केन्द्रों के लिए किया रवाना
Pali08 Sep

जोनल मजिस्ट्रेटों को अंतिम प्रशिक्षण देकर मतदान केन्द्रों के लिए किया रवाना

जोनल मजिस्ट्रेटों को अंतिम प्रशिक्षण देकर मतदान केन्द्रों के लिए किया रवाना नगर निगम चुनाव 165 मतदान केन्द्रों…

पूरी खबर पढ़ें →
जाम से कराहते शहर को मिलेगी राहत, डीएम-एसपी ने खुद संभाली यातायात की कमान
Purbi Champaran08 Sep

जाम से कराहते शहर को मिलेगी राहत, डीएम-एसपी ने खुद संभाली यातायात की कमान

यातायात थाना में बैठक कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, मीना बाजार से छतौनी चौक तक किया फ्लैग…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!