Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Siddharthnagar

स्मृति द्वार का फाउंडेशन उखाड़ा ठेकेदार ने दी तहरीर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम हो रहा था स्मृति द्वार का निर्माण

08 Sep 2026, 09:23 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
स्मृति द्वार का फाउंडेशन उखाड़ा ठेकेदार ने दी तहरीर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम हो रहा था स्मृति द्वार का निर्माण - SIDDHARTHNAGAR, उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज आजादी के इतिहास में अहम भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी काजी जलील अब्बासी के नाम पर विधायक निधि से बन रहे स्मृति द्वार का फाउंडेशन अज्ञात लोगों ने जेसीबी लगाकर उखाड़ कर फेंक दिया। घटना भवानीगंज थाना क्षेत्र की है। आपको बता दें कि काजी जलील अब्बासी स्वतंत्र भारत में उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य, मंत्री और डुमरियागंज लोकसभा के सांसद रहे थे। सिद्धार्थनगर जिले के निर्माण में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्हीं की स्मृति में बेगम काजी जलील अब्बासी इंटर कॉलेज बयारा के सामने विधायक निधि योजना 2025-26 के अंतर्गत स्मृति द्वार का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार संजीव श्रीवास्तव (जय मां वैष्णो देवी इंटरप्राइजेज) ने भवानीगंज थाने में तहरीर दी है। तहरीर में उन्होंने बताया है कि स्मृति द्वार का फाउंडेशन का काम पूरा हो चुका था। ठेकेदार का आरोप है कि चकमारूफ गांव निवासी एक व्यक्ति ने इस निर्माण को लेकर उप जिलाधिकारी डुमरियागंज से शिकायत की थी। इसके बाद 5 सितंबर की सुबह भोर में अज्ञात लोगों ने जेसीबी मशीन से फाउंडेशन को उखाड़ कर फेंक दिया। ऐसी महान विभूति के नाम पर बन रहे स्मृति द्वार के साथ इस तरह की घटना से इलाके में चर्चा तेज है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

अनुवाद देखें

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Jaipur22 Sep

धौला में विराट संत सम्मेलन को लेकर हुआ पोस्टर का विमोचन, त्रिवेणी धाम महाराज सहित संत शामिल होगे

धौला में विराट संत सम्मेलन को लेकर हुआ पोस्टर का विमोचन, त्रिवेणी धाम महाराज सहित संत शामिल होगे…

पूरी खबर पढ़ें →
थाना बखिरा पुलिस द्वारा अपहरण की घटना का सफल अनावरण अपहृत व्यक्ति को 12 घण्टे के भीतर सकुशल बरामद कर 04 अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार घटना में प्रयुक्त अर्टिगा कार, 42,620
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Jaipur22 Sep

धौला में विराट संत सम्मेलन को लेकर हुआ पोस्टर का विमोचन, त्रिवेणी धाम महाराज सहित संत शामिल होगे

धौला में विराट संत सम्मेलन को लेकर हुआ पोस्टर का विमोचन, त्रिवेणी धाम महाराज सहित संत शामिल होगे…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Jaipur22 Sep

धौला में विराट संत सम्मेलन को लेकर हुआ पोस्टर का विमोचन, त्रिवेणी धाम महाराज सहित संत शामिल होगे

धौला में विराट संत सम्मेलन को लेकर हुआ पोस्टर का विमोचन, त्रिवेणी धाम महाराज सहित संत शामिल होगे…

पूरी खबर पढ़ें →
कबरई बांध से प्रभावित गंज गांव के किसानों ने DM को सौंपा ज्ञापन, विस्थापन और मुआवजे की मांग
Mahoba22 Sep

कबरई बांध से प्रभावित गंज गांव के किसानों ने DM को सौंपा ज्ञापन, विस्थापन और मुआवजे की मांग

महोबा कबरई बांध से प्रभावित गंज गांव के किसानों का विस्थापन और मुआवजे को लेकर आज भारतीय हलधर…

पूरी खबर पढ़ें →
अवध हॉस्पिटल की छठवीं वार्षिक वर्षगांठ पर अखंड रामायण पाठ व विशाल भंडारा
Unnao22 Sep

अवध हॉस्पिटल की छठवीं वार्षिक वर्षगांठ पर अखंड रामायण पाठ व विशाल भंडारा

कलीमिट्टी चौराहा, उन्नाव। अवध हॉस्पिटल की छठवीं वार्षिक वर्षगांठ के अवसर पर अखंड श्रीरामायण पाठ का आयोजन किया…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!