Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Jodhpur

नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 : मीडिया मॉनिटरिंग सेल का निरीक्षण

08 Sep 2026, 09:23 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 : मीडिया मॉनिटरिंग सेल का निरीक्षण - JODHPUR, राजस्थान

जोधपुर : नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के अंतर्गत गठित मीडिया मॉनिटरिंग सेल (एमएमसी) का मंगलवार को सहायक निदेशक, लोक सेवाएं, प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग तथा मीडिया मॉनिटरिंग कमेटी (एमएमसी) की सदस्य श्रीमती मधुलिका सिंवर ने निरीक्षण किया।

श्रीमती सिंवर ने सूचना केंद्र स्थित एमएमसी प्रकोष्ठ के निरीक्षण के दौरान प्रकोष्ठ द्वारा संपादित किए जा रहे कार्यों, संधारित अभिलेखों तथा मीडिया मॉनिटरिंग की प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों को पूरी सतर्कता, गंभीरता एवं निष्पक्षता के साथ दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

समाचार पत्र-पत्रिकाओं एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की नियमित मॉनिटरिंग

निरीक्षण के दौरान बताया गया कि एमएमसी प्रकोष्ठ द्वारा समाचार पत्र-पत्रिकाओं की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए संबंधित समाचारों एवं कटिंग का व्यवस्थित संधारण किया जा रहा है। इसके साथ ही टेलीविजन, केबल, रेडियो, इंटरनेट एवं अन्य डिजिटल माध्यमों पर प्रसारित सामग्री की भी निगरानी की जा रही है। पेड न्यूज के संभावित उल्लंघन से संबंधित प्रकरणों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

राजनीतिक विज्ञापनों पर विशेष निगरानी

एमएमसी प्रकोष्ठ की प्रभारी एवं जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी श्रीमती आकांक्षा पालावत ने बताया कि प्रकोष्ठ द्वारा विभिन्न टेलीविजन, केबल एवं एफएम चैनलों पर प्रसारित राजनीतिक विज्ञापनों की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है।

श्रीमती सिंवर ने निर्देश दिए कि प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में प्रसारित पेड न्यूज के प्रति विशेष सतर्कता बरती जाए तथा प्रत्येक प्रकरण की नियमानुसार प्रभावी मॉनिटरिंग की जाए।

निरीक्षण के दौरान सहायक सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी श्री प्रशांत सिंह, श्रीमती सुमन शेखावत, श्री अश्विनी श्रीवास्तव, श्री भूपेन्द्र सिंह संखला, श्री प्रवीण पंवार, सुश्री मीनाक्षी राठौड़, श्री लक्ष्मण सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

अल्ट्रासाउंड कराकर घर लौट रही नवविवाहिता की हादसे में मौत, रोडवेज बस ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर
Hardoi08 Sep

अल्ट्रासाउंड कराकर घर लौट रही नवविवाहिता की हादसे में मौत, रोडवेज बस ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर

अल्ट्रासाउंड कराकर घर लौट रही नवविवाहिता की हादसे में मौत, रोडवेज बस ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर…

पूरी खबर पढ़ें →
जोनल मजिस्ट्रेटों को अंतिम प्रशिक्षण देकर मतदान केन्द्रों के लिए किया रवाना
Pali08 Sep

जोनल मजिस्ट्रेटों को अंतिम प्रशिक्षण देकर मतदान केन्द्रों के लिए किया रवाना

जोनल मजिस्ट्रेटों को अंतिम प्रशिक्षण देकर मतदान केन्द्रों के लिए किया रवाना नगर निगम चुनाव 165 मतदान केन्द्रों…

पूरी खबर पढ़ें →
जाम से कराहते शहर को मिलेगी राहत, डीएम-एसपी ने खुद संभाली यातायात की कमान
Purbi Champaran08 Sep

जाम से कराहते शहर को मिलेगी राहत, डीएम-एसपी ने खुद संभाली यातायात की कमान

यातायात थाना में बैठक कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, मीना बाजार से छतौनी चौक तक किया फ्लैग…

पूरी खबर पढ़ें →
अचानक से महिला गायब अपहरण है या क्या है यह मामला अभी तक सामने नहीं आया
Lucknow08 Sep

अचानक से महिला गायब अपहरण है या क्या है यह मामला अभी तक सामने नहीं आया

रिपोर्टिंग कर रहे हैं जिला फर्रुखाबाद से लखीमपुर खीरी रोशन लाल उर्फ भानू✅✅✅✅ नाम शैलेंद्र कुमार पत्नी का…

पूरी खबर पढ़ें →
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सरसंघचालक डॉ भागवत 11 से 3 दिवसीय प्रवास पर जोधपुर आयेंगे
Jodhpur08 Sep

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सरसंघचालक डॉ भागवत 11 से 3 दिवसीय प्रवास पर जोधपुर आयेंगे

जोधपुर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत 3 दिन के प्रवास पर राजस्थान आएंगे। डॉ…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
error: Content is protected !!