Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sonbhadra

खेत जुताई के दौरान अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर

09 Sep 2026, 06:51 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
खेत जुताई के दौरान अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर - SONBHADRA, उत्तर प्रदेश

खेत जुताई के दौरान अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर
चालक उसके नीचे दबकर गंभीर घायल, ग्रामीणों ने बांस-बल्ली के सहारे ट्रैक्टर उठाकर बचाई जान
दुद्धी सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_स्थानीय थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में मंगलवार सुबह खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक उसके नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

संयोग अच्छा रहा कि उबड़-खाबड़ जमीन के कारण ट्रैक्टर का पूरा वजन चालक पर नहीं पड़ा, जिससे उसकी जान बच गई। जानकारी के अनुसार शिवकुमार (40) पुत्र स्व.

रामावतार निवासी शाहपुर मंगलवार सुबह करीब नौ बजे गांव में ही सुरेश बैगा के खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहे थे। परिजनों के मुताबिक जुताई के दौरान अचानक ट्रैक्टर का एक पहिया खेत में गड़े मवेशी बांधने वाले खूंटे पर चढ़ गया।

इससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया और चालक शिवकुमार उसके नीचे दब गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

ट्रैक्टर पलटने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तत्परता और सूझबूझ का परिचय देते हुए बांस-बल्ली की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर को उठाया और उसके नीचे दबे शिवकुमार को बाहर निकाला।

घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। ईएमटी पंकज और चालक बंशी ने घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया।

सीएचसी में चिकित्सक डॉ. मनोहर सिंह ने घायल का उपचार शुरू किया।

चिकित्सक के अनुसार शिवकुमार के दाएं हाथ और कमर में गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल उनका सीएचसी दुद्धी में इलाज चल रहा है।

ग्रामीणों की तत्परता के चलते घायल चालक को समय रहते ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

“वैश्य समाज की एकजुटता का संदेश, वैश्य समाज के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा मनोनीत पार्षद मनीष गुप्ता का हुआ भव्य सम्मान”
Haridwar25 Sep

“वैश्य समाज की एकजुटता का संदेश, वैश्य समाज के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा मनोनीत पार्षद मनीष गुप्ता का हुआ भव्य सम्मान”

विजय कुमार बंसल हरिद्वार ब्यूरो “वैश्य समाज की एकजुटता का संदेश, वैश्य समाज के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा मनोनीत…

पूरी खबर पढ़ें →
महराजगंज में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर पुलिस का रिफ्लेक्टर अभियान
Mahrajganj25 Sep

महराजगंज में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर पुलिस का रिफ्लेक्टर अभियान

महराजगंज में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर पुलिस का अभियान, 263 वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर महराजगंज 25 सितंबर 2026 सड़क हादसों…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!