Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Katni

आस्था के साथ सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल हो बप्पा की बिदाई

25 Sep 2026, 02:29 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
आस्था के साथ सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल हो बप्पा की बिदाई - कटनी, मध्य प्रदेश

कटनी
अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर आज शहर में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। इस अवसर पर महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने समस्त श्रद्धालुओं एवं गणेश उत्सव समितियों को अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं देते हुए बप्पा की विदाई को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने में नगर निगम का सहयोग करने की अपील की है।

महापौर ने कहा कि श्रद्धालु गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन नगर निगम द्वारा निर्धारित कृत्रिम एवं चलित विसर्जन कुंडों में ही करें। नदी, तालाब एवं अन्य प्राकृतिक जलस्रोतों में प्रतिमा विसर्जन न करें। नगर निगम द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों पर विसर्जन कुंडों की व्यवस्था की गई है, ताकि बप्पा की विदाई श्रद्धा के साथ सुरक्षित रूप से संपन्न हो सके।

उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि पूजा सामग्री एवं निर्माल्य को जलस्रोतों में न डालें, बल्कि निगम द्वारा उपलब्ध कराए गए पूजा स्पेशल वाहनों में ही दें। साथ ही विसर्जन स्थलों पर स्वच्छता, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने में निगम के अमले का सहयोग करें।

महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि “बप्पा की विदाई आस्था और उल्लास के साथ हो, लेकिन हमारी जिम्मेदारी है कि इस आस्था के साथ पर्यावरण और अपने शहर की स्वच्छता का भी ध्यान रखें।

उन्होंने सभी नागरिकों से शांतिपूर्ण एवं अनुशासित तरीके से गणेश प्रतिमा विसर्जन करने तथा नगर निगम द्वारा की गई व्यवस्थाओं का उपयोग करने की अपील की।
कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा
नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

भारी बारिश के चलते दुर्ग -रायपुर हाईवे में जल भराव : रूट डायवर्ट, एडवाइजरी जारी
Durg25 Sep

भारी बारिश के चलते दुर्ग -रायपुर हाईवे में जल भराव : रूट डायवर्ट, एडवाइजरी जारी

दुर्ग। अंचल में हो रही भारी बारिश के चलते रायपुर-दुर्ग नेशनल हाईवे पर कुम्हारी ओवरब्रिज के समीप चंदनडीह…

पूरी खबर पढ़ें →
*गुरु कृपा इंडियन गैस एजेंसी की अव्यवस्था से उपभोक्ता परेशान* *डबल काउंटर, अतिरिक्त गैस गाड़ी और टोकन सिस्टम लागू करने की मांग*
Satna25 Sep

*गुरु कृपा इंडियन गैस एजेंसी की अव्यवस्था से उपभोक्ता परेशान* *डबल काउंटर, अतिरिक्त गैस गाड़ी और टोकन सिस्टम लागू करने की मांग*

*बिरसिंहपुर*। बिरसिंहपुर में गुरु कृपा इंडियन गैस एजेंसी की वितरण व्यवस्था को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी सामने आ…

error: Content is protected !!