Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kheri

लखीमपुर खीरी में शुगर मिल से एल्युमिनियम चादर चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार

25 Sep 2026, 02:53 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
लखीमपुर खीरी में शुगर मिल से एल्युमिनियम चादर चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार - KHERI, उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी, 25 सितंबर 2026

लखीमपुर खीरी पुलिस को चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा करने में सफलता मिली है। थाना कोतवाली सदर पुलिस ने खम्भारखेड़ा शुगर मिल से एल्युमिनियम की चादरें चोरी करने वाले 3 चोरों और चोरी का माल खरीदने वाले एक कबाड़ी समेत कुल 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई एल्युमिनियम चादरों से भरी 4 बोरियां बरामद की हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में चलाए जा रहे चोरी, लूट और नकबजनी के विरुद्ध अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी, तभी मुखबिर की सूचना पर टिडुई मोड़ निघासन रोड से कार्रवाई की गई।

कैसे पकड़े गए आरोपी –

थाना कोतवाली सदर में मु0अ0सं0 776/2026 धारा 305(a) बीएनएस के तहत खम्भारखेड़ा शुगर मिल से एल्युमिनियम चादर चोरी का मामला दर्ज था। पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि चोरी के माल के साथ कुछ लोग टिडुई मोड़ की तरफ हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर 3 अभियुक्तों को प्लास्टिक की बोरियों में मुड़ी हुई एल्युमिनियम चादरों के साथ पकड़ लिया।

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने चोरी की कुछ चादरें ओदरहना निघासन रोड स्थित कबाड़ी जाकिर अली को बेची हैं। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने कबाड़ी की दुकान पर छापा मारा और कबाड़ के ढेर में छिपाकर रखी गई एक और बोरी बरामद कर ली। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गई है।

गिरफ्तार अभियुक्त –
अंकित बाल्मिकी पुत्र राजेश, उम्र 19 वर्ष, निवासी कुकरा, थाना मैलानी
रामसनेही पुत्र रामअवतार, उम्र 25 वर्ष, निवासी माड़ी टांडा (अचाकापुर), थाना फूलबेहड़
कौशल किशोर पुत्र सियाराम, उम्र 20 वर्ष, निवासी माड़ी टांडा (अचाकापुर), थाना फूलबेहड़
जाकिर अली पुत्र गुलाम हुसैन, उम्र 48 वर्ष, निवासी दलालपुरवा, थाना कोतवाली सदर (कबाड़ी)

बरामदगी – चोरी गई एल्युमिनियम की मुड़ी हुई चादरों से भरी 04 प्लास्टिक की बोरियां।

पुलिस टीम – उ0नि0 भारत सिंह तोमर, हे0कां0 सुशील कुमार, हे0कां0 राजकपूर, कां0 पंकज कुमार, कां0 विकास कुमार, कां0 अमरजीत और कां0 गौरव पाठक।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

# 🚨🔥 बड़ी खबर | कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या…

पूरी खबर पढ़ें →
जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल

# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…

पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर में बीजेपी मेयर चुनाव जीत पर कांग्रेस नेता बोले- मतपत्र पर सीरियल नंबर डालकर वोट की गोपनीयता को किया भंग
Jodhpur25 Sep

जोधपुर में बीजेपी मेयर चुनाव जीत पर कांग्रेस नेता बोले- मतपत्र पर सीरियल नंबर डालकर वोट की गोपनीयता को किया भंग

जोधपुर : नगर निगम जोधपुर मेयर की वोटिंग प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात रिजल्ट जारी कर दिया गया…

पूरी खबर पढ़ें →
भारी बारिश के चलते दुर्ग -रायपुर हाईवे में जल भराव : रूट डायवर्ट, एडवाइजरी जारी
Durg25 Sep

भारी बारिश के चलते दुर्ग -रायपुर हाईवे में जल भराव : रूट डायवर्ट, एडवाइजरी जारी

दुर्ग। अंचल में हो रही भारी बारिश के चलते रायपुर-दुर्ग नेशनल हाईवे पर कुम्हारी ओवरब्रिज के समीप चंदनडीह…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!