एशियन गेम्स 2026 में हरियाणवियों का जलवा, कमलजीत-सुरुचि की जोड़ी ने जीता Gold Medal, मुख्यमंत्री सैनी ने दी बधाई
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


एशियन गेम्स 2026 में हरियाणवियों का जलवा, कमलजीत-सुरुचि की जोड़ी ने जीता Gold Medal, मुख्यमंत्री सैनी ने दी बधाई
जापान के नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में हरियाणा के निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। रेवाड़ी के कमलजीत और झज्जर की सुरुचि की जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। भारतीय जोड़ी ने 484.6 अंक हासिल किए। दक्षिण कोरिया ने 478.0 अंक के साथ रजत और ईरान ने 415.8 अंक के साथ कांस्य पदक जीता।
कमलजीत ने पहले 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में खेलना शुरू किया और बाद में 10 मीटर एयर पिस्टल में पहचान बनाई। वर्ष 2023 में उन्होंने आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण और एशियाई चैंपियनशिप में रजत पदक जीता। इसके बाद भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ और भारतीय खेल प्राधिकरण के सहयोग से वह सीनियर राष्ट्रीय टीम तक पहुंचे।
वहीं, सुरुचि के परिवार की इच्छा थी कि वह कबड्डी में करियर बनाए, लेकिन उन्होंने शूटिंग को अपना खेल चुना। अब दोनों ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर देश और हरियाणा का नाम रोशन किया है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : नगर निगम जोधपुर मेयर की वोटिंग प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात रिजल्ट जारी कर दिया गया…
पूरी खबर पढ़ें →
लखीमपुर खीरी, 25 सितंबर 2026 लखीमपुर खीरी पुलिस को चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा करने में सफलता…
पूरी खबर पढ़ें →
दुर्ग। अंचल में हो रही भारी बारिश के चलते रायपुर-दुर्ग नेशनल हाईवे पर कुम्हारी ओवरब्रिज के समीप चंदनडीह…
पूरी खबर पढ़ें →
*बिरसिंहपुर*। बिरसिंहपुर में गुरु कृपा इंडियन गैस एजेंसी की वितरण व्यवस्था को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी सामने आ…
पूरी खबर पढ़ें →
*बिरसिंहपुर*। बिरसिंहपुर में गुरु कृपा इंडियन गैस एजेंसी की वितरण व्यवस्था को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी सामने आ…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।