मुहचोरवा घाट हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सिद्धार्थनगर ढेबरुआ थाना क्षेत्र के मुहचोरवा घाट पर 30 अगस्त की रात हुई हरिश्चन्द्र की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। ढेबरुआ पुलिस, SOG और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, मृतक की पत्नी माया देवी के नियाज अहमद से अवैध संबंध थे। पति के शराब पीकर मारपीट करने से परेशान माया देवी ने कथित तौर पर अपने प्रेमी नियाज के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची। हत्या के लिए 1.10 लाख रुपये की सुपारी तय होने की बात पूछताछ में सामने आई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने हरिश्चन्द्र को मुहचोरवा घाट के पास ले जाकर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को बूढ़ी राप्ती नदी में फेंक दिया गया और ई-रिक्शा को इस तरह नदी की ओर लटकाया गया, जिससे घटना दुर्घटना जैसी प्रतीत हो। मामले में पुलिस ने इरशाद, अब्दुल्ला, नियाज अहमद और माया देवी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू, छह मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ₹600 नकद और एयर इंडिया का टिकट बरामद किया गया है।
पुलिस ने मुकदमे में BNS की धाराओं 61 (2), 3(5) और 238 की बढ़ोतरी की है। मामले का सफल अनावरण करने वाली पुलिस टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने ₹20 हजार नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

नदी पार करते समय 60 साल का एक किसान ग'हरे पानी में चला गया। अगले दिन चले रेस्क्यू…
पूरी खबर पढ़ें →
गोरखपुर। युगपुरुष ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज की 57वीं एवं राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की 12वीं…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *नाबालिग बालक-बालिकाओं की सुरक्षा एवं उनकी सकुशल दस्तयाबी को…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsआजमगढ़ सरायमीर थाना क्षेत्र के संजरपुर बाजार में अस्पताल के पास से 9 सितंबर को एक महिला से…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया द्वारा जिले में फरार…
पूरी खबर पढ़ें →
खबर गाजीपुर से। बेटाबर कलां गांव में माँ ज्वाला जी मंदिर प्रांगण में आयोजित राधारानी महायज्ञ का धार्मिक…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।