चार वर्ष से फरार स्थाई वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, महाराजपुर मंडी के पास ब्रिज के नीचे से घेराबंदी कर पकड़ा, न्यायालय के आदेश पर उपजेल रहली भेजा गया
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया द्वारा जिले में फरार स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर नरेन्द्र सोलंकी एवं एसडीओपी देवरी अरुण उईके के मार्गदर्शन में थाना गौरझामर पुलिस द्वारा चार वर्ष से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।
दिनांक 21 सितंबर 2026 को थाना गौरझामर पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना गौरझामर के प्रकरण में फरार चल रहा स्थाई वारंटी महेश पिता राधेश्याम अग्रवाल, उम्र 30 वर्ष, निवासी राजमार्ग लोलरी, थाना सुआतला, जिला नरसिंहपुर महाराजपुर मंडी के पास ब्रिज के नीचे बैठा हुआ है। सूचना की तस्दीक एवं कार्रवाई हेतु पुलिस टीम तत्काल महाराजपुर मंडी के पास ब्रिज के नीचे पहुंची, जहां घेराबंदी कर बताए गए हुलिए के व्यक्ति को पकड़ा गया।
पूछताछ में उसने अपना नाम महेश पिता राधेश्याम अग्रवाल बताया। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध न्यायालय देवरी से जारी स्थाई वारंट, प्रकरण क्रमांक 951/08, धारा 34, 36 आबकारी अधिनियम के संबंध में तस्दीक कर विधिवत गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी की सूचना नियमानुसार आरोपी के भतीजे अमन अग्रवाल को फोन के माध्यम से दी गई। आरोपी को थाना गौरझामर लाकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण की गई तथा न्यायालय देवरी में पेश किया गया।
न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी को उपजेल रहली में दाखिल कराया गया। गिरफ्तार स्थाई वारंटी महेश अग्रवाल उक्त आबकारी अधिनियम के प्रकरण में पिछले लगभग चार वर्षों से फरार चल रहा था।
स्थाई वारंटियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस द्वारा लगातार ऐसे फरार आरोपियों की तलाश एवं गिरफ्तारी की जा रही है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी गौरझामर निरीक्षक नासिर फारुकी, प्रधान आरक्षक 856 प्रमोद सोनकर एवं आरक्षक 734 शिवप्रताप का सराहनीय योगदान रहा।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

कोल्हुई पुलिस की कार्रवाई: मुकदमे से जुड़ा माल बरामद, 21 वर्षीय अभियुक्ता गिरफ्तार थाना कोल्हुई/महराजगंज कोल्हुई पुलिस ने…
पूरी खबर पढ़ें →
भारत नेपाल बॉर्डर से दबोचा गया नेपाली नागरिक, सोनौली पुलिस ने एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर भेजा जेल सोनौली…
पूरी खबर पढ़ें →
फरेंदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.675 किलो गांजा के साथ बाइक सवार गिरफ्तार फरेन्दा/महराजगंज। नशे के खिलाफ चलाए…
पूरी खबर पढ़ें →
नाबालिग ई-रिक्शा चालकों पर महराजगंज पुलिस का शिकंजा, 91 ई-रिक्शा सीज महराजगंज। सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और…
पूरी खबर पढ़ें →
तावडू सीआईए का बड़ा प्रहार: 2.125 किलो हेरोइन समेत दो तस्कर गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 4.30…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया द्वारा दिए गए निर्देशों के…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।