Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahrajganj

ई-रिक्शा चालकों पर महराजगंज पुलिस का शिकंजा, 91 ई-रिक्शा सीज

21 Sep 2026, 06:49 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ई-रिक्शा चालकों पर महराजगंज पुलिस का शिकंजा, 91 ई-रिक्शा सीज - MAHRAJGANJ, उत्तर प्रदेश

नाबालिग ई-रिक्शा चालकों पर महराजगंज पुलिस का शिकंजा, 91 ई-रिक्शा सीज

महराजगंज।
सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए महराजगंज पुलिस ने नाबालिग ई-रिक्शा चालकों और यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सोमवार को व्यापक अभियान चलाया।
इस दौरान नाबालिगों द्वारा संचालित तथा बिना वैध कागजात के चल रहे 91 ई-रिक्शा सीज किए गए।
इसके अलावा क्षमता से अधिक सवारी बैठाने, अवैध पार्किंग और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 215 ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान पुलिस ने नाबालिग चालकों के परिजनों और ई-रिक्शा स्वामियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी भी हालत में नाबालिगों को वाहन न सौंपें। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर वाहन स्वामी और अभिभावक, दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
महराजगंज पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें और नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने से रोकें। पुलिस के अनुसार सड़क सुरक्षा को लेकर यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

महूदपुर ग्राम पंचायत में आयोजित हुआ वित्तीय साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता शिविर
Bahraich21 Sep

महूदपुर ग्राम पंचायत में आयोजित हुआ वित्तीय साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता शिविर

महूदपुर ग्राम पंचायत में आयोजित हुआ वित्तीय साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता शिविर बहराइच, 19 सितम्बर 2026। क्रिसिल…

पूरी खबर पढ़ें →

रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि 45 हजार मानदेय और यात्रा भत्ते की मांग तकनीकी सहायकों ने खोला मोर्चा मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन खलीलाबाद खंड विकास अधिकारी को सौंपा धरने की चेतावनी
error: Content is protected !!