नन्हे मुन्हे बालक बालिकाओंने दिखाई अपनी प्रतिभा
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


नन्हे मुन्हे बालक बालिकाओंने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा
रुपईडीहा , बहराइच। भारत नेपाल सीमा पर स्थित नगर पंचायत रुपईडीहा के शिक्षा क्षेत्र नवाबगंज के अंतर्गत न्याय पंचायत स्तर पर प्राथमिक विद्यालय रुपईडीहा प्रथम में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्र प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में न्याय पंचायत क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए चित्रों के माध्यम से भारत के भावी स्वरूप को निखारा। बच्चों ने स्वच्छ, सुंदर, शिक्षित, विकसित और आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को रंगों के जरिए आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता के क्षणों में छात्र-छात्राओंमें खुशनुमा वातावरण देखने को मिला।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकरउनका हौसला बढ़ायागया। उच्च प्राथमिक विद्यालय बक्शीगांव के छात्र रवि कुमार ने प्रथम स्थान, प्राप्त किया, जबकि प्राथमिक विद्यालय रुपईडीहा की छात्रा गुलशन द्वितीय स्थान पर रहीं। दोनों विजेताओं को पुरस्कार एवं शैक्षिक सामग्री प्रदान की गई। इसके साथ ही प्रतियोगिता में शामिल सभी छात्र-छात्राओं को भी शैक्षिक सामग्री देकर प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम में शिक्षक आनंद भूषण मिश्रा, अविराज सैनी, फरीद अहमद, मोहम्मद कौसर, नीरज कुमार गुप्ता, संदीप कुमार, अभिषेक पाण्डेय, सजल मिश्रा, श्वेता, ब्रजेश मौर्य तथा पवन कुमार उपस्थित रहे। शिक्षकों ने बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

जालंधर, 21 सितंबर : पंजाब के पूर्व मंत्री चुनी लाल भगत की याद में एम.एस. फार्म बस्ती पीरदाद…
पूरी खबर पढ़ें →
महूदपुर ग्राम पंचायत में आयोजित हुआ वित्तीय साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता शिविर बहराइच, 19 सितम्बर 2026। क्रिसिल…
पूरी खबर पढ़ें →
आज दिनांक 21.09.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक, गया द्वारा पुलिस कार्यालय,…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsस्वास्थ्य संस्थानों पर सर्जरी सुविधा बढ़ाने की कवायद अस्पतालों में परिवार नियोजन के तहत 23 बंध्याकरण गया, 21…
पूरी खबर पढ़ें →
*ज़िला पदाधिकारी ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएँ* *समस्याओं का हुआ ऑन द स्पॉट निवारण* *जनता…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsप्राप्त हुई ताजा जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ शासन स्कूल शिक्षा विभाग नें वर्ष 2026 के लिए दशहरा, दीपावली,…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।