Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Gaya

स्वास्थ्य संस्थानों पर सर्जरी सुविधा बढ़ाने की कवायद l

21 Sep 2026, 05:33 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

स्वास्थ्य संस्थानों पर सर्जरी सुविधा बढ़ाने की कवायद

अस्पतालों में परिवार नियोजन के तहत 23 बंध्याकरण

गया, 21 सितंबर: जिला में विभिन्न सर्जरी वाले समस्याओं के निदान के लिए सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में बेहतर उपचार व सर्जरी की व्यवस्था की गयी है। जेपीएन सदर अस्पताल सहित प्रभावती अस्पताल, शेरघाटी व टिकारी अनुमंडलीय अस्पाल व कई सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सर्जरी की व्यवस्था है। प्रतिदिन होने वाली सर्जरी का अनुश्रवण सिविल सर्जन तथा जिला स्वास्थ्य प्रबंधक द्वार नियमित किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न सरकारी अस्पताल में बीते एक सप्ताह में सी—सेक्शन, बंध्याकरण सहित हार्निया, विकार वाले अंगे का हटाने, सिस्ट जैसे कई प्रकार की सर्जरी की गयी है। बीते चार दिनों में 60 से अधिक सर्जरी किये गये हैं। ​जिला में परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत 23 बंध्याकरण किया गया है। इनमें सबसे अधिक बंध्याकरण खिजरसराय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर किया गया है। जबकि इसके बाद बाराचट्टी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है। विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर 27 सिजेरियन सेक्शन किये गये। जेपीएन सदर अस्पताल में एक हार्निया का भी सर्जरी किया गया। डीपीएम नीलेश कुमार ने बताया कि सर्जरी की संख्या को लगातार बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। जिला के सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर होने वाली सर्जरी का अनुश्रवण किया जा रहा है ताकि आमजन को आसानी से सर्जरी संबंधी सुविधाएं प्राप्त हो सके।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

महूदपुर ग्राम पंचायत में आयोजित हुआ वित्तीय साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता शिविर
Bahraich21 Sep

महूदपुर ग्राम पंचायत में आयोजित हुआ वित्तीय साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता शिविर

महूदपुर ग्राम पंचायत में आयोजित हुआ वित्तीय साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता शिविर बहराइच, 19 सितम्बर 2026। क्रिसिल…

पूरी खबर पढ़ें →
आज नगर पुलिस अधीक्षक गया द्वारा पुलिस कार्यालय गया में आगामी पितृपक्ष मेला 2026के मद्देनजर मीडिया सेल के पुलिस पदाधिकारियों/कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक की गई l
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Gaurela-Pendra-Marwahi21 Sep

छग प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग नें 2026 के लिए दशहरा ,दिपावली , एवं शीतकालीन अवकाश घोषणा कर दिया है

प्राप्त हुई ताजा जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ शासन स्कूल शिक्षा विभाग नें वर्ष 2026 के लिए दशहरा, दीपावली,…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!