बरसते पानी में गरजे शिवसैनिक! आबकारी मंत्री का फूका पुतला

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664* बंडा में जहरीली शराब से हुई मौतो से आक्रोशित शिवसैनिको ने आबकारी मंत्री जगदीश देवड़ा का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया इस दौरान पुतला को लेकर पुलिस और शिवसैनिकों में तीखी झड़प हुई जब शिवसैनिक आबकारी मंत्री का पुतला जलाने का प्रयास कर रहे थे तो भारी पुलिस बल की मौजूदगी में शिवसैनिकों से पुलिस ने पुतला छीना तदुपरांत शिवसैनिकों ने दूसरा पुतला निकाल कर दहन कर दिया भारी बारिश भी नहीं रोक पाई आबकारी मंत्री का पुतला दहन. बरसते पानी में भी भारी पुलिस बल के बीच डटकर शिवसैनिकों ने पुतला फूंक दिया शिवसेना उप राज्य प्रमुख पप्पू तिवारी ने कहा कि जहरीली शराब का कारोबार जिले भर में अरसे से हो रहा है प्रदेश सरकार समय रहते अवैध शराब माफियो पर कार्रवाई करती तो इतनी मौते नहीं होती मौतो का आंकड़ा 50 पार होने के बाद भी अभी तक आबकारी मंत्री का इस्तीफा ना लेना इस बात को साबित करती है की जहरीली शराब से हुई मौतो की जिम्मेदार प्रदेश सरकार है शिवसेना जिला प्रभारी विकास सिंह ने कहा कि बंडा में 50 से अधिक मौतो हो चुकी है और मौतो का आंकड़ा निरंतर बढ़ता जा रहा है लेकिन प्रशासन जहरीली शराब से होने वाली मौतो के आंकड़े कम बता रही है अब मृतकों के परिवारों को मुआवज़ा कैसे मिलेगा शिवसेना जिला प्रमुख दीपक सिंह लोधी ने कहा कि रानीपुरा में लाखो रुपये की पकड़ी गई ब्रांडेड शराब किसकी है इसका अभी तक खुलसा नहीं होना भी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है और शिवसेना द्वारा दो वर्ष पहले से लागतार जहरीली शराब की शिकायते कर रही थी लेकिन प्रशासन ने गंभीरता नहीं बरती और उनका ही परिमाण है कि बंडा में इतनी बड़ी घटना हुई प्रदेश संगठक मनी सिंह गुरने ने कहा कि जहरीली शराब के कई किरदार जिन्हें प्रदेश सरकार बचा रही है यदि आबकारी मंत्री का इस्तीफा नहीं हुआ तो प्रदेश भर में होगा आंदोलन!प्रदर्शन में हेमराज आलू शिवशंकर दुवे धर्मेंद्र यादव सचिन जैन अनूप पटेरिया अमर यादव नन्दकिशोर नामदेव बसंत भदौरिया ज्ञानी विश्वकर्मा शंशाक रावत हनी यादव डोलू शुक्ला राहुल राय कपिल तिवारी अजय बुंदेला रवि राज मोहित विश्कर्मा राहुल बिट्ठल कपिल गंधर्व गौरव बडकुल अतुल तिवारी सत्यम अहिरवार सचिन साहू सहित बड़ी संख्या में शिवसैनिक मौजूद थे
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







