Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Pali

महापौर बनी नमिता बुबकिया, 33 मतों से हासिल की जीत कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुआ महापौर चुनाव,

21 Sep 2026, 07:38 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
महापौर बनी नमिता बुबकिया, 33 मतों से हासिल की जीत कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुआ महापौर चुनाव, - PALI, राजस्थान

महापौर बनी नमिता बुबकिया, 33 मतों से हासिल की जीत
कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुआ महापौर चुनाव, राजबाला हिंगड़ को 29 और सुमित्रा जैन को मिले 3 मत
पाली, 21 सितम्बर। नगर निगम आम चुनाव 2026 के तहत सोमवार को महापौर पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया कड़ी सुरक्षा एवं पुख्ता शांति व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से करवाई गई। मतगणना के बाद नमिता बुबकिया को महापौर पद के लिए निर्वाचित घोषित किया गया।

रिटर्निंग अधिकारी नगर निगम शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि महापौर पद के लिए सोमवार को निर्धारित प्रक्रिया के तहत मतदान करवाया गया। मतदान के बाद मतों की गणना की गई, जिसमें नमिता बुबकिया को 33 मत, राजबाला हिंगड़ को 29 मत तथा सुमित्रा जैन को 3 मत प्राप्त हुए।

इस प्रकार नमिता बुबकिया ने सर्वाधिक मत प्राप्त कर महापौर पद पर जीत दर्ज की। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान निगम कार्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए।

निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों एवं कार्मिकों ने आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी प्रक्रिया को व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाया। उपमहापौर चुनाव की तैयारियां तेज – महापौर चुनाव संपन्न होने के साथ ही अब उपमहापौर पद के निर्वाचन को लेकर भी निर्वाचन विभाग की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।

सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी पाली विमलेन्द्र सिंह राणावत ने बताया कि सोमवार तक उपमहापौर पद के लिए कुल 6 नाम निर्देशन पत्र वितरित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इनमें मेहबूब एवं रशीदा बानो को दो-दो तथा कान्तिलाल एवं जोगेन्द्र सिंह को एक-एक नाम निर्देशन पत्र वितरित किया गया है।

उपमहापौर पद के लिए नाम निर्देशन, संवीक्षा, नाम वापसी एवं मतदान सहित निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। ये रहे मौजूद – इस अवसर पर विशेषाधिकारी निर्वाचन पाली चौधरी बिरजू गोपाल, उप पंजीयक प्रथम शिवजीराम बावरी, तहसीलदार सुनील कुमार, तहसीलदार निर्वाचन नेहा चौधरी, सुरेश कुमार व्यास, मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार, अभिषेक चतुर्वेदी, गजेन्द्र दवे, तुलसीराम चौहान, ताराचंद सेजू, युजवेन्द्र खेमलानी, रामलाल मानपुरा सहित निर्वाचन से जुड़े अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

रियां बड़ी;20 वार्डों के चुनावी गणित के बीच निर्दलीय सुनील कुमार चौहान ने मारी बाजी, भाजपा के जगदीश माली को 7 वोट
Nagaur21 Sep

रियां बड़ी;20 वार्डों के चुनावी गणित के बीच निर्दलीय सुनील कुमार चौहान ने मारी बाजी, भाजपा के जगदीश माली को 7 वोट

रिया बड़ी। रिया बड़ी नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सोमवार को पंचायत समिति कार्यालय में…

पूरी खबर पढ़ें →
विकसित भारत जन सेवा अभियान 2026 के तहत गेवा सेतू अभियान भेरुंदा पंचायत समिति में शिविर आयोजित
Nagaur21 Sep

विकसित भारत जन सेवा अभियान 2026 के तहत गेवा सेतू अभियान भेरुंदा पंचायत समिति में शिविर आयोजित

भेरुंदा। विकसित भारत जन सेवा अभियान 2026 के तहत सोमवार को पंचायत समिति भेरुंदा में विशेष शिविर का…

पूरी खबर पढ़ें →
विकसित भारत जन सेवा अभियान 2026 के तहत सेवा सेतू अभियान भेरुंदा पंचायत समिति में शिविर आयोजित
Nagaur21 Sep

विकसित भारत जन सेवा अभियान 2026 के तहत सेवा सेतू अभियान भेरुंदा पंचायत समिति में शिविर आयोजित

भेरुंदा। विकसित भारत जन सेवा अभियान 2026 के तहत सोमवार को पंचायत समिति भेरुंदा में विशेष शिविर का…

पूरी खबर पढ़ें →
बेगूं में भाजपा ने सेवा संकल्प अभियान के तहत कराया नि:शुल्क भोजन पुराने बस स्टैंड स्थित अन्नपूर्णा रसोई में आमजन को कराया भोजन
Chittorgarh21 Sep

बेगूं में भाजपा ने सेवा संकल्प अभियान के तहत कराया नि:शुल्क भोजन पुराने बस स्टैंड स्थित अन्नपूर्णा रसोई में आमजन को कराया भोजन

रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा बेगूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मनाए जा…

पूरी खबर पढ़ें →
यूपी सरकार के स्वतंत्र प्रभार मंत्री धर्मवीर प्रजापति पहुंचे तावडू।
Nuh21 Sep

यूपी सरकार के स्वतंत्र प्रभार मंत्री धर्मवीर प्रजापति पहुंचे तावडू।

यूपी सरकार के मंत्री धर्मवीर प्रजापति तावड़ू पहुंचे, बोले- समाज को पहचान दिलाने के लिए करना होगा संघर्ष…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!