Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nuh

यूपी सरकार के स्वतंत्र प्रभार मंत्री धर्मवीर प्रजापति पहुंचे तावडू।

21 Sep 2026, 02:16 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
यूपी सरकार के स्वतंत्र प्रभार मंत्री धर्मवीर प्रजापति पहुंचे तावडू। - नूँह, हरियाणा

यूपी सरकार के मंत्री धर्मवीर प्रजापति तावड़ू पहुंचे, बोले- समाज को पहचान दिलाने के लिए करना होगा संघर्ष
पटेल नगर में प्रजापति समाज के कार्यक्रम में हुए शामिल, कहा- यूपी में योगी के शासनकाल में भाजपा मजबूत, फिर बनाएगी सरकार

तावडू। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री धर्मवीर प्रजापति रविवार को तावड़ू नगर के पटेल नगर में प्रजापति समाज द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे। कार्यक्रम में उनके समर्थकों, प्रजापति समाज के लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने अपने समाज को एकजुटता का संदेश दिया और उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के कामकाज को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लंबे कालखंड के बाद भी प्रजापति समाज आज अपनी पहचान के लिए जूझ रहा है। इसलिए समाज के सभी लोगों से उनका विशेष निवेदन है कि वे घर से निकलें, समाज के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने बच्चों व बहन-बेटियों को भी साथ लेकर जाएं, ताकि उनमें जागरूकता आए। समाज में अपनी पहचान बनाने के लिए घर से निकलकर संघर्ष करना ही एकमात्र रास्ता है, घर बैठने से किसी को कुछ नहीं मिलता। जहां कहीं भी समाज का कोई कार्यक्रम हो, वहां अपनी एकजुटता दिखाएं और रणनीतिक रूप से काम करें। वहीं उत्तर प्रदेश की राजनीति पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जमकर विकास कार्य कर रही है। भाजपा संगठन मजबूत है और उन्हें पूर्ण विश्वास है कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा एक बार फिर अपना प्रदर्शन दोहराएगी और प्रदेश में सरकार बनाएगी।
बता दें कि रविवार सुबह यह कार्यक्रम पटेल नगर में पूर्व नगर पालिका पार्षद सुरेंद्र प्रजापति के नेतृत्व में आयोजित किया गया था। इस दौरान पूर्व नपा चेयरपर्सन तावडू मनीता आशीष गर्ग, मनीष गर्ग, पार्षद निरंजन,पार्षद महेश प्रजापति,पूर्व पार्षद जोगिंदर,बिजेंद्र प्रजापति, विनोद ठेकेदार, चरण सिंह,बीर सिंह,मुकेश प्रजापति, रविंद्र,जगत,सुंदर, विनय,टीटू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

फरीदाबाद : ‘साहब… अब तो जिंदा मान लो’, सरकारी रिकॉर्ड में 80 साल के बुजुर्ग को मृत बताया, पेंशन बंद होने के बाद खुला मामला
Kurukshetra21 Sep

फरीदाबाद : ‘साहब… अब तो जिंदा मान लो’, सरकारी रिकॉर्ड में 80 साल के बुजुर्ग को मृत बताया, पेंशन बंद होने के बाद खुला मामला

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana फरीदाबाद में सरकारी रिकॉर्ड की बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। 80 वर्षीय…

पूरी खबर पढ़ें →
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मोहगांव अध्यक्ष इकबाल खान के नेतृत्व में देखा छात्रों की गूंज का सीधा प्रसारण
Mandla21 Sep

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मोहगांव अध्यक्ष इकबाल खान के नेतृत्व में देखा छात्रों की गूंज का सीधा प्रसारण

मंडला 19 को इंदौर में आयोजित छात्रों के गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण मंडला जिले के मोहगांव…

पूरी खबर पढ़ें →
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मोहगांव में देखा गया छात्रों की गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण
Mandla21 Sep

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मोहगांव में देखा गया छात्रों की गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण

मंडला 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण…

पूरी खबर पढ़ें →
भगवान लव-कुश के आदर्शों को आत्मसात कर शिक्षा और संस्कार से समाज को नई दिशा दें – मंत्री गोविंद सिंह राजपूत
Sagar21 Sep

भगवान लव-कुश के आदर्शों को आत्मसात कर शिक्षा और संस्कार से समाज को नई दिशा दें – मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * भगवान श्रीराम के पुत्र भगवान लव-कुश केवल हमारे…

पूरी खबर पढ़ें →
नमो क्रिकेट लीग 2026 में खेल मंत्री गौरव गौतम ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
Palwal20 Sep

नमो क्रिकेट लीग 2026 में खेल मंत्री गौरव गौतम ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

पलवल/भूप सिंह रिपोर्टर वंदे भारत नमो क्रिकेट लीग 2026 पलवल के आयोजन के दौरान हरियाणा के खेल मंत्री…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!