Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nuh

जितेंद्र भारद्वाज ने राधा रानी के दरबार में टेका माथा

21 Sep 2026, 11:21 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जितेंद्र भारद्वाज ने राधा रानी के दरबार में टेका माथा - नूँह, हरियाणा

राधा-कृष्ण के जयकारों से गूंजा जागरण,जितेंद्र भारद्वाज ने राधा रानी के दरबार में टेका माथा।

तावड़ू। नगर के रेवाड़ी रोड स्थित श्री श्याम बिहारी मंदिर पर राधा अष्टमी के पावन अवसर पर शनिवार रात क्षेत्र में आयोजित सातवें विशाल जागरण में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। राधा-कृष्ण के जयकारों और भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। जागरण में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने राधा रानी के दरबार में माथा टेककर पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
जागरण स्थल पर पहुंचने पर आयोजकों और श्रद्धालुओं ने जितेंद्र भारद्वाज का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करने का कार्य करते हैं। राधा रानी की भक्ति हमें प्रेम,त्याग और सेवा की प्रेरणा देती है। ऐसे आयोजन युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से जोड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
जागरण में श्रद्धालुओं ने देर रात तक भजन-कीर्तन का आनंद लिया और राधा-कृष्ण के जयकारे लगाए। इस दौरान कार्यक्रम में जितेंद्र भारद्वाज को मंदिर कमेटी की ओर से राधा रानी की तस्वीर भेंट देकर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गई।
इस अवसर पर पीसीसी सदस्य पंकज भारद्वाज, खंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश सहरावत उर्फ रज्जू,एडवोकेट हरिओम सिंह छोकर महेश कालरपुरी, जगमाल जोरासी,जयंत धारीवाल,एडवोकेट दिनेश सिंह छोकर और सोनू भारद्वाज अनिल सैन,अशोक रोहिल्ला,गुलशन गाबा,विकास शर्मा,रामावतार शर्मा,महेंद्र प्रिंसिपल,चौधरी नथोली,सीताराम शर्मा,सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन प्रदेश अध्यक्ष ने किया गुरु रविदास मंदिर निर्माण कार्य का निरीक्षण
Sagar21 Sep

अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन प्रदेश अध्यक्ष ने किया गुरु रविदास मंदिर निर्माण कार्य का निरीक्षण

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *मकरोनिया संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी के बढ़तुमा…

पूरी खबर पढ़ें →
फरीदाबाद : ‘साहब… अब तो जिंदा मान लो’, सरकारी रिकॉर्ड में 80 साल के बुजुर्ग को मृत बताया, पेंशन बंद होने के बाद खुला मामला
Kurukshetra21 Sep

फरीदाबाद : ‘साहब… अब तो जिंदा मान लो’, सरकारी रिकॉर्ड में 80 साल के बुजुर्ग को मृत बताया, पेंशन बंद होने के बाद खुला मामला

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana फरीदाबाद में सरकारी रिकॉर्ड की बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। 80 वर्षीय…

पूरी खबर पढ़ें →
गणपति विसर्जन में उमड़ा आस्था का सैलाब, गाजे-बाजे के साथ दी विदाई
Nagaur21 Sep

गणपति विसर्जन में उमड़ा आस्था का सैलाब, गाजे-बाजे के साथ दी विदाई

डोडियाना। ग्राम डोडियाना में आयोजित सात दिवसीय गणपति महोत्सव का बुधवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ समापन…

पूरी खबर पढ़ें →
खाचरौद में धर्म-संस्कारों की गूंज, 45 आगम एकासन तप का भव्य पारणोत्सव तपस्वियों का हुआ बहुमान; भगवान के रथ दर्शन के लिए उमड़ा धर्मप्रेमी समाज
मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने पंडित श्रीराम शर्मा की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की
Ratlam21 Sep

मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने पंडित श्रीराम शर्मा की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

जावरा -(भोपाल)मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक आचार्य पंडित श्री राम शर्मा को…

पूरी खबर पढ़ें →
युवाओं को गीता के कर्मयोग और श्रीकृष्ण के जीवन दर्शन से सीखना चाहिए – अविराज सिंह
Sagar21 Sep

युवाओं को गीता के कर्मयोग और श्रीकृष्ण के जीवन दर्शन से सीखना चाहिए – अविराज सिंह

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * युवा नेता अविराज सिंह ने कहा कि श्रीकृष्ण…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!