गणपति विसर्जन में उमड़ा आस्था का सैलाब, गाजे-बाजे के साथ दी विदाई
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


डोडियाना। ग्राम डोडियाना में आयोजित सात दिवसीय गणपति महोत्सव का बुधवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ समापन हुआ।
गणपति विसर्जन के अवसर पर गांव में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। राजपूतों की पकोड़ी कोटड़ी से भगवान गणपति की भव्य प्रतिमा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं आरती की गई।
आरती के पश्चात गणपति बप्पा की प्रतिमा को गाजे-बाजे और भक्ति गीतों के साथ शोभायात्रा के रूप में गांव की विभिन्न गलियों से होते हुए मुख्य तालाब तक ले जाया गया। शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर गणपति बप्पा का स्वागत किया।
पूरे मार्ग में “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। विसर्जन से पूर्व मुख्य तालाब पर सामूहिक आरती की गई।
इसके बाद श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ गणपति बप्पा को विदाई दी। सात दिवसीय महोत्सव के दौरान गांव में धार्मिक एवं सांस्कृतिक उत्साह का माहौल बना रहा।
कार्यक्रम में पूर्व सूबेदार देवी सिंह, चैन सिंह, भवानी सिंह, मुकेश कुमार सोनी, दामोदर प्रसाद व्यास, शिव प्रसाद व्यास, दामोदर व्यास, रामनारायण गटियाला, संजय पारीक, शंकर सिंह, पवन पारीक, हीरालाल जांगिड़, किशन सोनी, रामसुख राईका, रवि बंजारा, भीम सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। युवा, बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे भी शोभायात्रा में उत्साहपूर्वक शामिल हुए।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा बेगूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मनाए जा…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *मकरोनिया संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी के बढ़तुमा…
पूरी खबर पढ़ें →
खाचरौद। सूरि राज 45 आगम एकासन तप पारणोत्सव के अवसर पर रविवार को खाचरौद नगरी धर्म, तप, त्याग…
पूरी खबर पढ़ें →
जावरा -(भोपाल)मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक आचार्य पंडित श्री राम शर्मा को…
पूरी खबर पढ़ें →
रोहट के पुख्तारी में जिला स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ s.news pali रिपोर्टर शंकर लाल फुलवारिया रोहट के…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * युवा नेता अविराज सिंह ने कहा कि श्रीकृष्ण…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।