एनडीपीएस के दोषी को 12 वर्ष की कैद डेढ़ लाख जुर्माना
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


नूंह में एनडीपीएस के दोषी को 12 साल की कैद, 1.5 लाख जुर्माना।
तिरवाड़ा निवासी इरफान से बरामद हुई थीं 240 बोतल प्रतिबंधित कोडीन सिरप।
नूंह। नूंह की अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश संदीप चौहान की अदालत ने एनडीपीएस के एक बड़े मामले में फैसला सुनाते हुए आरोपी इरफान पुत्र शेरखां निवासी तिरवाड़ा, थाना बिछौर, जिला नूंह को दोषी ठहराया है।
अदालत ने दोषी इरफान को एनडीपीएस एक्ट के तहत 12 साल के कठोर कारावास और 1 लाख 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने पर 6 महीने की अतिरिक्त साधारण कैद भुगतनी होगी।
पुलिस प्रवक्ता से प्राप्त जानकारी अनुसार 21 अगस्त 2024 को थाना बिछौर पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी अपनी गाड़ी में भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप लेकर बेचने जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने नूंह-अलवर रोड़ पर गांव तिरवाड़ा के पास नाकाबंदी की और ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में गाड़ी की तलाशी ली। तलाशी में गाड़ी से विंग्स कंपनी की 240 बोतल कोडीन फॉस्फेट और प्रतिबंधित सिरप बरामद हुई, जिस पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करके, साक्ष्य एकत्रित कर आरोपी को अदालत में पेश किया गया । सुनवाई के दौरान अदालत ने अपने आदेश में कहा कि इतनी बड़ी मात्रा में नशीला पदार्थ रखना तस्करी के इरादे को दर्शाता है और ऐसे मामलों में नरमी बरतने से समाज में गलत संदेश जाएगा, इसलिए दोषी किसी भी तरह की रियायत का हकदार नहीं है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

कोल्हुई पुलिस की कार्रवाई: मुकदमे से जुड़ा माल बरामद, 21 वर्षीय अभियुक्ता गिरफ्तार थाना कोल्हुई/महराजगंज कोल्हुई पुलिस ने…
पूरी खबर पढ़ें →
भारत नेपाल बॉर्डर से दबोचा गया नेपाली नागरिक, सोनौली पुलिस ने एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर भेजा जेल सोनौली…
पूरी खबर पढ़ें →
फरेंदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.675 किलो गांजा के साथ बाइक सवार गिरफ्तार फरेन्दा/महराजगंज। नशे के खिलाफ चलाए…
पूरी खबर पढ़ें →
नाबालिग ई-रिक्शा चालकों पर महराजगंज पुलिस का शिकंजा, 91 ई-रिक्शा सीज महराजगंज। सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और…
पूरी खबर पढ़ें →
तावडू सीआईए का बड़ा प्रहार: 2.125 किलो हेरोइन समेत दो तस्कर गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 4.30…
पूरी खबर पढ़ें →
कुरुक्षेत्र के लाडवा रादौर रोड पर दो ट्रको मे हुआ बड़ा एक्सीडेंट। ड्राइवर को नींद की झपकी लगने…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।