Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Singrauli

सिंगरौली: सिंगरौली को मिली अत्याधुनिक आधार सेवा केंद्र की सौगात।

09 Sep 2026, 08:34 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सिंगरौली: सिंगरौली को मिली अत्याधुनिक आधार सेवा केंद्र की सौगात। - सिंगरौली, मध्य प्रदेश

सिंगरौली: सिंगरौली को मिली अत्याधुनिक आधार सेवा केंद्र की सौगात।
सातों दिन मिलेगी आधार संबंधी सेवाएं, दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिक एवं गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष सेवा काउंटर।

सिंगरौली:  आधार सेवाओं को आम नागरिकों तक अधिक सुगमता, पारदर्शिता एवं दक्षता के साथ पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा सिंगरौली में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित आधार सेवा केंद्र का संचालन आम नागरिकों के लिए प्रारंभ कर दिया गया है। नवीन आधार सेवा केंद्र के प्रारंभ होने से जिले के नागरिकों को आधार से संबंधित विभिन्न सेवाओं के लिए बेहतर एवं सुविधाजनक व्यवस्था उपलब्ध होगी। नागरिक अब सर्वे क्रमांक 1245/2, नवानगर मुख्य मार्ग, टोयोटा एजेंसी के सामने, माजनखुर्द, वैढ़न, जिला सिंगरौली, मध्यप्रदेश–486887 स्थित नवीन आधार सेवा केंद्र पहुंचकर आधार से संबंधित विभिन्न सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। आधार सेवा केंद्र पर नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सप्ताह के सातों दिन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। केंद्र में दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिकों एवं गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष सेवा काउंटर की व्यवस्था की गई है, जिससे उन्हें आधार संबंधी कार्यों के लिए प्राथमिकता के साथ सुविधा मिल सकेगी।
नागरिकों की सुविधा के लिए केंद्र पर ऑनलाइन पूर्व नियुक्ति की व्यवस्था भी उपलब्ध है। नागरिक अपनी आवश्यकता के अनुसार ऑनलाइन समय निर्धारित कर निर्धारित समय पर केंद्र पहुंच सकते हैं। इससे प्रतीक्षा समय कम होने के साथ ही आधार संबंधी कार्य अधिक व्यवस्थित एवं सुगम तरीके से संपन्न किए जा सकेंगे। जिले में आधुनिक आधार सेवा केंद्र के संचालन से नागरिकों को आधार से संबंधित सेवाओं के लिए बेहतर सुविधा मिलने के साथ ही समय एवं श्रम की बचत होगी। नागरिक ऑनलाइन पूर्व नियुक्ति लेकर आधार सेवा केंद्र की सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन प्रदेश अध्यक्ष ने किया गुरु रविदास मंदिर निर्माण कार्य का निरीक्षण
Sagar21 Sep

अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन प्रदेश अध्यक्ष ने किया गुरु रविदास मंदिर निर्माण कार्य का निरीक्षण

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *मकरोनिया संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी के बढ़तुमा…

पूरी खबर पढ़ें →
जीजा से हुआ इश्क और साली ने अपनी बहन की कर दी हत्या, अपराधी बहन को उम्रकैद
Sagar21 Sep

जीजा से हुआ इश्क और साली ने अपनी बहन की कर दी हत्या, अपराधी बहन को उम्रकैद

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *उत्तर प्रदेश के बरेली में वर्ष 2011 के चर्चित…

पूरी खबर पढ़ें →
फरीदाबाद : ‘साहब… अब तो जिंदा मान लो’, सरकारी रिकॉर्ड में 80 साल के बुजुर्ग को मृत बताया, पेंशन बंद होने के बाद खुला मामला
Kurukshetra21 Sep

फरीदाबाद : ‘साहब… अब तो जिंदा मान लो’, सरकारी रिकॉर्ड में 80 साल के बुजुर्ग को मृत बताया, पेंशन बंद होने के बाद खुला मामला

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana फरीदाबाद में सरकारी रिकॉर्ड की बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। 80 वर्षीय…

पूरी खबर पढ़ें →
खाचरौद में धर्म-संस्कारों की गूंज, 45 आगम एकासन तप का भव्य पारणोत्सव तपस्वियों का हुआ बहुमान; भगवान के रथ दर्शन के लिए उमड़ा धर्मप्रेमी समाज
मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने पंडित श्रीराम शर्मा की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की
Ratlam21 Sep

मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने पंडित श्रीराम शर्मा की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

जावरा -(भोपाल)मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक आचार्य पंडित श्री राम शर्मा को…

पूरी खबर पढ़ें →
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मोहगांव अध्यक्ष इकबाल खान के नेतृत्व में देखा छात्रों की गूंज का सीधा प्रसारण
Mandla21 Sep

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मोहगांव अध्यक्ष इकबाल खान के नेतृत्व में देखा छात्रों की गूंज का सीधा प्रसारण

मंडला 19 को इंदौर में आयोजित छात्रों के गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण मंडला जिले के मोहगांव…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!