Sagar
बुजुर्ग व्यक्ति की पीठ पर सवार पटवारी के वायरल वीडियो पर कलेक्टर की सख्ती, पटवारी निलंबित; अपर कलेक्टर कर रहे पूरे मामले की जांच
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *सीधी जिले के ग्राम माटा में एक बुजुर्ग व्यक्ति की पीठ पर सवार होकर पटवारी द्वारा पानी से भरे गड्ढे को पार करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है। कलेक्टर विकास मिश्रा के निर्देश पर अपर कलेक्टर बी.पी.
पाण्डेय ग्राम माटा पहुंचकर पूरे प्रकरण की जांच कर रहे हैं। वायरल वीडियो के साथ ही ग्रामीणों द्वारा जनसुनवाई में दी गई शिकायतों में शासकीय पट्टा, पीएम किसान सम्मान निधि, जाति एवं जन्म प्रमाण पत्र आदि के संबंध में सेवा शुल्क मांगे जाने का उल्लेख किया गया है।
मामले में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गोपद बनास प्रिया पाठक द्वारा पटवारी हल्का माटा नीलेश नामदेव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। प्रथम दृष्टया असंवेदनशील एवं अपमानजनक व्यवहार पाए जाने पर मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत यह कार्रवाई की गई है।
जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsतीन फर्जी जॉब कार्ड से 92 हजार डकार गया रोजगार सहायक - नाम में किया हेर फेर ,जो…
पूरी खबर पढ़ें →
पेयजल पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों को जल निगम विभाग करा रहा मरम्मत आप दे सूचना…
पूरी खबर पढ़ें →
पेयजल पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों को जल निगम विभाग करा रहा मरम्मत आप दे सूचना…
पूरी खबर पढ़ें →
पेयजल पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों को जल निगम विभाग करा रहा मरम्मत आप दे सूचना…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर। अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ राजस्थान के द्वारा ब्राह्मण समाज ने संकल्प लिया है। कि प्री वेडिंग शूट जैसी…
पूरी खबर पढ़ें →
‘ਸਾਡੇ ਬਜ਼ੁਰਗ ਸਾਡਾ ਮਾਣ’ ਮੁਹਿੰਮ ਤਹਿਤ 30 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ ਮੌੜ ਪੈਲੇਸ ਵਿਖੇ ਲੱਗੇਗਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਕੈਂਪ : ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।