Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

जिला अस्पताल में कलेक्टर ने डॉक्टरों की उपस्थिति जांचने किया औचक निरीक्षण,ओपीडी में अनुपस्थित 5 डॉक्टरों को नोटिस जारी करने के निर्देश

09 Sep 2026, 05:45 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जिला अस्पताल में कलेक्टर ने डॉक्टरों की उपस्थिति जांचने किया औचक निरीक्षण,ओपीडी में अनुपस्थित 5 डॉक्टरों को नोटिस जारी करने के निर्देश - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * छतरपुर कलेक्टर मृणाल मीना ने बुधवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति, व्यवस्थाओं और मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों का भ्रमण किया तथा सुबह की ओपीडी में चिकित्सकों की उपस्थिति की जांच की,निरीक्षण के दौरान डॉ.

संजना रॉबिन्सन (सर्जरी), डॉ. बद्री पटेल (सर्जरी), डॉ.

ओज दोसाज (हड्डी रोग), डॉ. निधि खरे (स्त्री रोग एवं प्रसूति) एवं डॉ.

आशुतोष चतुर्वेदी (रेस्पिरेटरी मेडिसिन) अनुपस्थित पाए गए। कलेक्टर ने अनुपस्थित चिकित्सकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर मीना ने चिकित्सकों एवं नर्सों के ड्यूटी रोस्टर की भी जानकारी ली। ड्यूटी रोस्टर प्रदर्शित नहीं होने पर उन्होंने तत्काल रोस्टर को निर्धारित स्थान पर डिस्प्ले करने के निर्देश दिए, ताकि मरीजों एवं उनके परिजनों को ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक एवं स्टाफ की जानकारी आसानी से मिल सके।

उन्होंने चिकित्सकों एवं नर्सों की उपस्थिति की बायोमैट्रिक मशीन के माध्यम से भी जांच की। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी चिकित्सक प्राथमिकता से बायोमैट्रिक प्रणाली में अपनी उपस्थिति दर्ज करें और उपस्थिति व्यवस्था का नियमित रूप से पालन सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने एएनसी क्लीनिक में पहुंचकर गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों से सीधे संवाद करते हुए चेकअप में लगने वाले समय, चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर मीना ने जिला अस्पताल परिसर में गंदगी पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था में लापरवाही पर कृष्ण सिक्योरिटी सर्विसेज पर पेनाल्टी अधिरोपित करने के निर्देश दिए।

साथ ही अस्पताल परिसर में गंदगी फैलाने वाले लोगों के विरुद्ध भी जुर्माना लगाने की कार्रवाई प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

अवैध शराब निर्माण एवं आरोपियों के विरुद्ध सागर पुलिस की कार्यवाही,दोनों अपराधों में 16 आरोपी गिरफ्तार
Sagar09 Sep

अवैध शराब निर्माण एवं आरोपियों के विरुद्ध सागर पुलिस की कार्यवाही,दोनों अपराधों में 16 आरोपी गिरफ्तार

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * थाना बण्डा एवं थाना विनायका में पंजीबद्ध अपराधों…

पूरी खबर पढ़ें →
अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही 5600 लीटर गुड़-लाहन एवं 75 लीटर कच्ची शराब जप्त, 5 प्रकरण दर्ज
Dhar09 Sep

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही 5600 लीटर गुड़-लाहन एवं 75 लीटर कच्ची शराब जप्त, 5 प्रकरण दर्ज

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही 5600 लीटर गुड़-लाहन एवं 75 लीटर कच्ची शराब जप्त,…

पूरी खबर पढ़ें →
बसनारा में गोंगपा का रणघोष: “विष्णु देव साय मुर्दाबाद, कुसुम दीदी मुर्दाबाद” से दहला सूरजपुर — ढाई घंटे जाम के बाद भी धरना जारी
Surajpur09 Sep

बसनारा में गोंगपा का रणघोष: “विष्णु देव साय मुर्दाबाद, कुसुम दीदी मुर्दाबाद” से दहला सूरजपुर — ढाई घंटे जाम के बाद भी धरना जारी

सूरजपुर। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ब्लॉक इकाई चांदनी-बिहारपुर के नेतृत्व में ग्राम बसनारा में हुआ अनिश्चितकालीन चक्का जाम अब…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!