Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kurukshetra

Swine Flu in Haryana: प्रदेश में कुल मामले 366 हुए, 139 एक्टिव

09 Sep 2026, 05:45 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

हरियाणा में स्वाइन फ्लू  का संक्रमण तेजी से पैर पसार रहा है। मंगलवार को प्रदेशभर में एक ही दिन में 35 नए मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। इसके साथ ही राज्य में इस साल स्वाइन फ्लू के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 366 हो गई है। राहत की बात यह है कि मंगलवार को किसी मरीज की मौत दर्ज नहीं की गई, हालांकि अब तक इस बीमारी से राज्य में 3 लोगों की जान जा चुकी है।
मंगलवार को मिले 35 नए मामलों में हिसार से 7, झज्जर से 6, करनाल से 5, गुरुग्राम से 3, जबकि फतेहाबाद, सोनीपत, पलवल, कुरुक्षेत्र और महेंद्रगढ़ से 2-2 केस दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा जींद, कैथल, सिरसा और यमुनानगर से 1-1 नया मरीज सामने आया है।

प्रदेश में फिलहाल स्वाइन फ्लू के 139 एक्टिव केस हैं, जिनमें से 22 गंभीर मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं, 224 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक होकर घर लौट चुके हैं। बाकी जिलों की बात करें तो पलवल में 17, झज्जर व अंबाला में 15-15, सोनीपत में 14, कुरुक्षेत्र व यमुनानगर में 11-11 तथा भिवानी व पानीपत में 10-10 केस आ चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी: मास्क पहनें और भीड़ से बचें
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि मौसमी इन्फ्लुएंजा सांस की नली से जुड़ा संक्रमण है। यह बुजुर्गों, 5 साल से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और शुगर या दिल की पुरानी बीमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए अधिक घातक साबित हो सकता है।
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि मौसमी इन्फ्लुएंजा (एचवनएनवन व एच-3एन-2) सांस से जुड़ा संक्रमण है। इसके केस कुछ खास महीनों में बढ़ते हैं। बुजुर्गों, पांच साल से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और मधुमेह, हृदय या सांस संबंधी पुरानी बीमारियों से पीड़ितों में खतरा अधिक रहता है। ऐसे लोगों को लक्षण होने या संक्रमण की पुष्टि होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करना चाहिए। 

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही 5600 लीटर गुड़-लाहन एवं 75 लीटर कच्ची शराब जप्त, 5 प्रकरण दर्ज
Dhar09 Sep

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही 5600 लीटर गुड़-लाहन एवं 75 लीटर कच्ची शराब जप्त, 5 प्रकरण दर्ज

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही 5600 लीटर गुड़-लाहन एवं 75 लीटर कच्ची शराब जप्त,…

पूरी खबर पढ़ें →
बसनारा में गोंगपा का रणघोष: “विष्णु देव साय मुर्दाबाद, कुसुम दीदी मुर्दाबाद” से दहला सूरजपुर — ढाई घंटे जाम के बाद भी धरना जारी
Surajpur09 Sep

बसनारा में गोंगपा का रणघोष: “विष्णु देव साय मुर्दाबाद, कुसुम दीदी मुर्दाबाद” से दहला सूरजपुर — ढाई घंटे जाम के बाद भी धरना जारी

सूरजपुर। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ब्लॉक इकाई चांदनी-बिहारपुर के नेतृत्व में ग्राम बसनारा में हुआ अनिश्चितकालीन चक्का जाम अब…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला अस्पताल में कलेक्टर ने डॉक्टरों की उपस्थिति जांचने किया औचक निरीक्षण,ओपीडी में अनुपस्थित 5 डॉक्टरों को नोटिस जारी करने के निर्देश
Sagar09 Sep

जिला अस्पताल में कलेक्टर ने डॉक्टरों की उपस्थिति जांचने किया औचक निरीक्षण,ओपीडी में अनुपस्थित 5 डॉक्टरों को नोटिस जारी करने के निर्देश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * छतरपुर कलेक्टर मृणाल मीना ने बुधवार को जिला…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!