Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Surajpur

बसनारा में गोंगपा का रणघोष: “विष्णु देव साय मुर्दाबाद, कुसुम दीदी मुर्दाबाद” से दहला सूरजपुर — ढाई घंटे जाम के बाद भी धरना जारी

09 Sep 2026, 05:45 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
बसनारा में गोंगपा का रणघोष: "विष्णु देव साय मुर्दाबाद, कुसुम दीदी मुर्दाबाद" से दहला सूरजपुर — ढाई घंटे जाम के बाद भी धरना जारी - सूरजपुर, छत्तीसगढ़

सूरजपुर। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ब्लॉक इकाई चांदनी-बिहारपुर के नेतृत्व में ग्राम बसनारा में हुआ अनिश्चितकालीन चक्का जाम अब जनआंदोलन बन चुका है। पीले झंडे, तीर-धनुष और फरसा लेकर सैकड़ों आदिवासी सड़क पर उतरे और जमकर नारेबाजी की —

"विष्णु देव साय मुर्दाबाद — मुर्दाबाद, मुर्दाबाद… कुसुम दीदी मुर्दाबाद — मुर्दाबाद, मुर्दाबाद… अधिकार हमारे जीने के, लड़के लेंगे सीने पे… कुछ तो करो जवानी में, आग लगा दो पानी में… हम किसी से भीख नहीं मांगते, हम अधिकार मांगते हैं… फिर से हमारे भोले-भाले भाई को जो वादा किया है पूरा करो।"

करीब ढाई घंटे तक मेन रोड पूरी तरह बाधित रहा। बाद में गर्भवती महिलाओं और एंबुलेंस में फंसे मरीजों को देखते हुए मानवता के नाते चक्का जाम खोला गया, लेकिन अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन जारी है। मौके पर थाना प्रभारी बिहारपुर, एसडीओपी ओड़गी, चौकी प्रभारी मोहरसोप और तहसीलदार मौजूद रहे।

गोंगपा द्वारा कलेक्टर को दिए गए 11 सूत्रीय मांग पत्र में नल-जल का पानी घर-घर पहुंचाने, उमझर-रसौकी के बीच नदियों पर पुल, 18-20 गांवों में 33 केवी बिजली विस्तार, वन अधिकार पट्टों का जीपीएस नक्शा व वितरण, फर्जी पट्टों की जांच, महुली-बैजनपाठ मेन रोड-जेलहा -तक डामरीकरण सड़क और बीएसएनएल टावर 3 दिन में चालू करने की मांग शामिल है।

नेताओं ने चेतावनी दी — जब तक वादा पूरा नहीं, तब तक हटेंगे नहीं, यह आर-पार की लड़ाई है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जिला अस्पताल में कलेक्टर ने डॉक्टरों की उपस्थिति जांचने किया औचक निरीक्षण,ओपीडी में अनुपस्थित 5 डॉक्टरों को नोटिस जारी करने के निर्देश
Sagar09 Sep

जिला अस्पताल में कलेक्टर ने डॉक्टरों की उपस्थिति जांचने किया औचक निरीक्षण,ओपीडी में अनुपस्थित 5 डॉक्टरों को नोटिस जारी करने के निर्देश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * छतरपुर कलेक्टर मृणाल मीना ने बुधवार को जिला…

पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती में फर्जी फाइनेंसर बनकर राहगीरों की गाड़ियां लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर गिरफ्तार
Basti09 Sep

बस्ती में फर्जी फाइनेंसर बनकर राहगीरों की गाड़ियां लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर गिरफ्तार

फर्जी फाइनेंसर बनकर राहगीरों को लूटने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार; मौत का खौफ दिखाकर छीनते…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!