Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Shamli

*श्रीकृष्ण छठी पर धूमधाम से निकाली गई भव्य पालकी यात्रा, जयकारों से गुंजायमान हुआ नगर*

09 Sep 2026, 05:45 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
*श्रीकृष्ण छठी पर धूमधाम से निकाली गई भव्य पालकी यात्रा, जयकारों से गुंजायमान हुआ नगर* - SHAMLI, उत्तर प्रदेश

​कांधला संवाददाता: श्रीकृष्ण छठी के पावन अवसर पर नगर में भगवान श्रीकृष्ण की भव्य पालकी यात्रा पूरे धार्मिक उल्लास और श्रद्धा के साथ निकाली गई। नगर के प्रसिद्ध लक्ष्मी नारायण मंदिर से प्रारंभ हुई यह शोभायात्रा मुख्य मार्गों से होती हुई मोहल्ला गुजरान स्थित बाबा रामदेव मंदिर पर पहुंचकर धार्मिक रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुई।

​श्रीकृष्ण छठी के अवसर पर लक्ष्मी नारायण मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। विशेष पूजा-अर्चना और आरती के उपरांत भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप (लड्डू गोपाल) को आकर्षक रूप से सजाई गई पालकी में विराजमान किया गया।

ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजे और धार्मिक भजनों की मधुर धुनों के साथ पालकी यात्रा का शुभारंभ हुआ। ​यात्रा नगर के मुख्य मार्गों व बाजारों से होकर गुजरी, जहां स्थान-स्थान पर श्रद्धालुओं ने पालकी पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

इस दौरान "नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की" और "हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की" के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं द्वारा स्थान-स्थान पर जलपान और प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गई थी।

​भक्ति और उल्लास के माहौल में आगे बढ़ती हुई पालकी यात्रा अपने तय मार्ग से होते हुए मोहल्ला गुजरान स्थित बाबा रामदेव मंदिर पहुंची। वहां विशेष पूजा-अर्चना, महाआरती और महाप्रसाद वितरण के साथ यात्रा का समापन हुआ।

इस अवसर पर पंडित ललित किशोर, सचिन शर्मा उर्फ जोनी, सचिन गोयल, शरद मित्तल, विशु गुप्ता, ओम सिंघल, निखिल माहेश्वरी, बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु, महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

​झकनावदा से मां बगलामुखी धाम नलखेड़ा के लिए ‘महाकाल मित्र मंडल’ की तीसरी मातृ शक्ति यात्रा शुरू हुई
Jhabua09 Sep

​झकनावदा से मां बगलामुखी धाम नलखेड़ा के लिए ‘महाकाल मित्र मंडल’ की तीसरी मातृ शक्ति यात्रा शुरू हुई

अगाध श्रद्धा और अटूट भक्ति का दिखेगा अनोखा संगम: झकनावदा से नलखेड़ा तक गूंजेगा माँ बगलामुखी और बाबा…

पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती में फर्जी फाइनेंसर बनकर राहगीरों की गाड़ियां लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर गिरफ्तार
Basti09 Sep

बस्ती में फर्जी फाइनेंसर बनकर राहगीरों की गाड़ियां लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर गिरफ्तार

फर्जी फाइनेंसर बनकर राहगीरों को लूटने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार; मौत का खौफ दिखाकर छीनते…

पूरी खबर पढ़ें →
સોમનાથ ત્રિવેણી સંગમ ખાતે વેરાવળ સમસ્ત ખારવા સમાજ દ્વારા પરંપરાગત પિતૃ તર્પણ વિધિ સંપન્ન
Gir Somnath09 Sep

સોમનાથ ત્રિવેણી સંગમ ખાતે વેરાવળ સમસ્ત ખારવા સમાજ દ્વારા પરંપરાગત પિતૃ તર્પણ વિધિ સંપન્ન

સોમનાથ ત્રિવેણી સંગમ ઘાટ ખાતે શ્રાવણ વદ તેરસના પાવન દિવસે વેરાવળ સમસ્ત ખારવા સમાજ ના પટેલ જીતુભાઇ કુહાડા…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!