अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही 5600 लीटर गुड़-लाहन एवं 75 लीटर कच्ची शराब जप्त, 5 प्रकरण दर्ज
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही
5600 लीटर गुड़-लाहन एवं 75 लीटर कच्ची शराब जप्त, 5 प्रकरण दर्ज
जप्त मदिरा एवं लाहन की अनुमानित कीमत 5 लाख 71 हजार 250 रुपये
धार जिला ब्योरों गोपाल मारु रावडिया की खास रिपोर्ट 9993454360
धार, 9 सितंबर 2026। कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना के आदेशानुसार अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में उपायुक्त आबकारी, संभाग इंदौर श्री इंदर सिंह जामोद एवं सहायक आबकारी आयुक्त जिला धार श्री दीपक अवस्थी के मार्गदर्शन तथा जिला कंट्रोलर श्री प्रशांत मंडलोई के नेतृत्व में धार, सागौर, सरदारपुर एवं बदनावर की संयुक्त आबकारी टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर बड़ी मात्रा में अवैध मदिरा एवं गुड़-लाहन जप्त किया गया।
संयुक्त टीम द्वारा सूरजपुरा नाले के किनारे, सूरजपुरा तालाब के किनारे तथा सादी नदी, मूसपुरा क्षेत्र में दबिश की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान कुल 5600 लीटर गुड़-लाहन एवं 75 लीटर कच्ची शराब जप्त की गई। प्रकरणों में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 (संशोधन 2000) की धारा 34(1)(क) एवं (च) के तहत कुल 5 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं। जप्त मदिरा एवं लाहन की कुल अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख 71 हजार 250 रुपये है।
कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री प्रशांत मंडलोई, डॉ. निलेश नेमा, आबकारी उप निरीक्षक श्री राज कुमार शुक्ला, श्री संग्राम सिंह गोरे, श्री मुनेंद्र जादौन, श्री अश्विनी रोजड़े, श्रीमती वर्षा राजपूत, श्री जितेंद्र राठौर सहित धार, सागौर, सरदारपुर एवं बदनावर की संयुक्त आबकारी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * थाना बण्डा एवं थाना विनायका में पंजीबद्ध अपराधों…
पूरी खबर पढ़ें →
*मगध मेडिकल अस्पताल में व्यवस्था सुधार को लेकर डीएम सख्त* *साफ-सफाई में कमी पर छह हॉस्पिटल एवं हेल्थ…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News9 मुख्य खबरें -*1. हादसे में एक की मौत, तीन घायल* *अमोढ़ा / हरैया-बभनान:* हरैया-बभनान मार्ग पर महिला…
पूरी खबर पढ़ें →
सूरजपुर। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ब्लॉक इकाई चांदनी-बिहारपुर के नेतृत्व में ग्राम बसनारा में हुआ अनिश्चितकालीन चक्का जाम अब…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsहरियाणा में स्वाइन फ्लू का संक्रमण तेजी से पैर पसार रहा है। मंगलवार को प्रदेशभर में एक ही…
पूरी खबर पढ़ें →
जालंधर, 09 सितंबर (परमिंदर सिंह ):- शिव राम कला मंच श्री राम लीला कमेटी मॉडल हाउस द्वारा बीती…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।