रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि सूर्या स्कूल में मेधावी छात्र-छात्राओं का भव्य सम्मान, डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने बढ़ाया बच्चों का हौसला
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


संतकबीरनगर। जिले के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित कोलाज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह में विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी और प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से विजेता एवं मेधावी विद्यार्थियों को शील्ड, मेडल और नकद पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
सम्मान प्राप्त करने के बाद विद्यार्थियों ने विद्यालय प्रबंधन और गुरुजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ.
उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण और बौद्धिक विकास को बेहतर बनाने के लिए विद्यालय में समय-समय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। इन प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राएं उत्साह के साथ प्रतिभाग करते हैं।
उन्होंने कहा कि बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करने का उद्देश्य उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के साथ ही अन्य बच्चों को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने कहा कि किताबी ज्ञान के साथ रचनात्मक और कलात्मक गतिविधियों में भागीदारी विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
ऐसे आयोजनों के माध्यम से बच्चों में छिपी प्रतिभा सामने आती है और उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। विद्यालय भविष्य में भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए इस तरह के मंच उपलब्ध कराता रहेगा।
इस दौरान वरिष्ठ शिक्षक अशोक चौबे, शरद त्रिपाठी, नितेश द्विवेदी और आशुतोष पाण्डेय सहित विद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsधौला में विराट संत सम्मेलन को लेकर हुआ पोस्टर का विमोचन, त्रिवेणी धाम महाराज सहित संत शामिल होगे…
पूरी खबर पढ़ें →
संतकबीरनगर मे अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बखिरा पर पंजीकृत…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsधौला में विराट संत सम्मेलन को लेकर हुआ पोस्टर का विमोचन, त्रिवेणी धाम महाराज सहित संत शामिल होगे…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsधौला में विराट संत सम्मेलन को लेकर हुआ पोस्टर का विमोचन, त्रिवेणी धाम महाराज सहित संत शामिल होगे…
पूरी खबर पढ़ें →
महोबा कबरई बांध से प्रभावित गंज गांव के किसानों का विस्थापन और मुआवजे को लेकर आज भारतीय हलधर…
पूरी खबर पढ़ें →
कलीमिट्टी चौराहा, उन्नाव। अवध हॉस्पिटल की छठवीं वार्षिक वर्षगांठ के अवसर पर अखंड श्रीरामायण पाठ का आयोजन किया…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।