तेजी से बढ़ रहे साइबर फ्रॉड के मामलों को देखते हुए बैंक ऑफ इंडिया फरेंदा शाखा की ओर से परसा महंत प्राथमिक विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम किय गया आयोजित
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

साइबर फ्रॉड से बचने के लिए बच्चों और ग्रामीणों को किया जागरूक, बैंक ऑफ इंडिया फरेंदा शाखा ने दी जरूरी जानकारी
फरेन्दा/महराजगंज
फरेंदा (महराजगंज)। तेजी से बढ़ रहे साइबर फ्रॉड के मामलों को देखते हुए बैंक ऑफ इंडिया फरेंदा शाखा की ओर से परसा महंत प्राथमिक विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान बैंक अधिकारियों ने विद्यालय के बच्चों, शिक्षकों और ग्रामीणों को साइबर ठगी से बचाव के जरूरी उपाय बताए। बैंक ऑफ इंडिया फरेंदा शाखा के मैनेजर दिव्य शंकर मणि त्रिपाठी, ऑफिसर राजेंद्र कुमार यादव और कैशियर सरवन मिश्रा ने बच्चों को साइबर अपराध के बढ़ते खतरे के प्रति सचेत किया।
उन्होंने कहा कि साइबर ठग फोन कॉल, मैसेज और ओटीपी के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाने का प्रयास करते हैं। ऐसे में किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक खाते, एटीएम, पासवर्ड या ओटीपी से जुड़ी जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए।
बैंक अधिकारियों ने बच्चों से अपील की कि वे अपने घर जाकर अभिभावकों को भी साइबर फ्रॉड के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि यदि फोन पर कोई ओटीपी आए या कोई व्यक्ति फोन करके ओटीपी अथवा बैंक से जुड़ी जानकारी मांगे तो बिना पूरी जानकारी और सत्यापन के कोई भी जानकारी साझा न करें।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक वंशीधर पांडेय, समस्त शिक्षकगण और बीएलओ धर्मनाथ समेत अन्य लोग मौजूद रहे। बैंक अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध कॉल या संदेश के झांसे में न आने की अपील की।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों…
पूरी खबर पढ़ें →
ब्रेकिंग - दिल्ली से महोबा आ रही बस में भीषण आग यमुना एक्सप्रेसवे पर ग्रेटर नोएडा के दयानतपुर…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsदारू बाज सिपाही ने पत्रकार के साथ किया दुर्व्यवहार लालपुर पांडेयपुर थाना के पांडेपुर चौकी में किया गया…

तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।