लाइट कटते ही कर्तानियाघाट में फिर आदमखोर का हमला, मटेही के जागापुरवा में 6 साल के मासूम पर झपटा
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


जिला रिपोर्टर राकेश कुमार चौहान पत्रकार कारीकोट वंदे भारत न्यूज लाइव टीवी चैनल बहराइच
बहराइच: सूत्रों के अनुसार..कतरनियाघाट वन्यजीव प्रभाग से सटे ग्रामीण इलाकों में आदमखोर जंगली जानवर का खौफ दिन-ब-दिन गहराता जा रहा है। लगातार हो रही बिजली कटौती और घुप अंधेरे के बीच वन्यजीवों के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला मतेही के जगा पुरवा गांव का है, जहां देर रात पुलिया के पास से घर लौट रहे एक मासूम बच्चे को जंगली जानवर ने निशाना बना लिया।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित बच्चे के पिता का नाम रामप्रसाद बताया जा रहा है। परिजनों के मुताबिक, लगभग 6 से 7 साल का मासूम देर रात गांव की पुलिया के पास से अपने घर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान क्षेत्र में अचानक बिजली गुल हो गई और चारों ओर अंधेरा छा गया। अंधेरे का फायदा उठाकर घात लगाए बैठे जंगली जानवर (/तेंदुआ) ने बच्चे पर अचानक हमला बोल दिया और उसे खींचने का प्रयास किया।
बच्चे के रोने और चीखने की आवाज सुनते ही आसपास मौजूद ग्रामीण और परिजन लाठी-डंडे लेकर तुरंत मौके की ओर दौड़े। ग्रामीणों की घेराबंदी और तेज शोर-शराबा देखकर हमलावर जानवर मासूम को वहीं छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए जंगलों की ओर भाग निकला। घायल बच्चे को आनन-फानन में इलाज के लिए ले जाया गया है।
कतरनियाघाट से सटे इलाकों में बिजली जाते ही हमले की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। बिजली कटौती के कारण अंधेरे का लाभ उठाकर आदमखोर जानवर आबादी वाले इलाकों में घुस रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में वन विभाग और बिजली प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने इलाके में रात के वक्त गश्त बढ़ाने और निर्बाध बिजली आपूर्ति की मांग की है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सवाददाताः समसुद्दीन शेख, हमीरपुर दिनांक: 10 सितंबर 2026 *जिलाधिकारी ने सुमेरपुर की गौशालाओं का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newshttps://x.com/PrimeNewsInd/status/2097993429884244052
पूरी खबर पढ़ें →
फसल नुकसान सर्वे के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, किसानों ने दो कथित सर्वेयरों को पकड़ा चरखारी,…
पूरी खबर पढ़ें →
सवाददाताः समसुद्दीन शेख , हमीरपुर दिनांक: 10 सितंबर 2026 *जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं, संबंधित…
पूरी खबर पढ़ें →
करनाल मे आज प्रिंसिपल कांक्लेव एजुकेशन स्ट्रेंथन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंदर कल्याण…
पूरी खबर पढ़ें →
कैथल के डाढ रोड स्तिथ एक स्पा सेंटर पर पुलिस ने मारा छापा। 6 युवतियों को किया काबू।…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।