कांठ में श्री रामडोल शोभायात्रा कमेटी ने सहयोगियों को किया सम्मानित

कांठ नगर के प्राचीन शिव मोनी मंदिर में बृहस्पतिवार को श्री रामडोल शोभायात्रा कमेटी की ओर से भगवान श्रीकृष्ण के छठी महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान श्री रामडोल शोभायात्रा एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले अतिथियों, सहयोगियों और पत्रकारों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित सतीश चंद्र शर्मा ने विधि-विधान से हवन कराकर किया। हवन में मंदिर के महंत भजनानंद जी महाराज, वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश माहेश्वरी, आचार्य भावेश शर्मा, विनोद नंबरदार, भाजपा नेता अभय विश्नोई सहित कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आहुति दी। सभी ने क्षेत्र में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।

इसके बाद श्री रामडोल शोभायात्रा कमेटी की ओर से कार्यक्रम में सहयोग करने वाले अतिथियों, सहयोगियों और पत्रकारों को फूलमाला पहनाकर तथा शील्ड भेंट कर सम्मानित किया गया। कमेटी द्वारा शोभायात्रा एवं कार्यक्रम से संबंधित आय-व्यय का ब्यौरा भी प्रस्तुत किया गया। इसके बाद मौजूदा कमेटी को भंग करने की घोषणा की गई। कार्यक्रम के अंत में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ प्राप्त किया।

इस अवसर पर कस्बा चौकी इंचार्ज राहुल राघव, कमेटी अध्यक्ष संजय कुमार नंबरदार, इंद्रजीत सिंह, राकेश विश्नोई, सुरेंद्र मुंशी, रितेश कुमार, संजीव पाटिल, सचिन कुमार, रामवीर सिंह, सौरभ विश्नोई, सुमन कुमार, निखिल बिश्नोई, ओमवीर सिंह, धर्मवीर सिंह, सुशील कुमार, महेंद्र कुमार, शुभम बिश्नोई, प्रदीप कुमार गुड्डू, राजेंद्र विश्नोई, सनी विश्नोई, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।

चौकी इंचार्ज राहुल राघव को कार्यक्रम में सम्मानित करते रामडोल कमेटी के सदस्य।
Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







