Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Bahraich

लाइट कटते ही कर्तानियाघाट में फिर आदमखोर का हमला, मटेही के जागापुरवा में 6 साल के मासूम पर झपटा

10 Sep 2026, 11:13 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
लाइट कटते ही कर्तानियाघाट में फिर आदमखोर का हमला, मटेही के जागापुरवा में 6 साल के मासूम पर झपटा - BAHRAICH, उत्तर प्रदेश

जिला रिपोर्टर राकेश कुमार चौहान पत्रकार कारीकोट वंदे भारत न्यूज लाइव टीवी चैनल बहराइच

​बहराइच: सूत्रों के अनुसार..कतरनियाघाट वन्यजीव प्रभाग से सटे ग्रामीण इलाकों में आदमखोर जंगली जानवर का खौफ दिन-ब-दिन गहराता जा रहा है। लगातार हो रही बिजली कटौती और घुप अंधेरे के बीच वन्यजीवों के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला मतेही के जगा पुरवा गांव का है, जहां देर रात पुलिया के पास से घर लौट रहे एक मासूम बच्चे को जंगली जानवर ने निशाना बना लिया।
​जानकारी के अनुसार, पीड़ित बच्चे के पिता का नाम रामप्रसाद बताया जा रहा है। परिजनों के मुताबिक, लगभग 6 से 7 साल का मासूम देर रात गांव की पुलिया के पास से अपने घर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान क्षेत्र में अचानक बिजली गुल हो गई और चारों ओर अंधेरा छा गया। अंधेरे का फायदा उठाकर घात लगाए बैठे जंगली जानवर (/तेंदुआ) ने बच्चे पर अचानक हमला बोल दिया और उसे खींचने का प्रयास किया।
​बच्चे के रोने और चीखने की आवाज सुनते ही आसपास मौजूद ग्रामीण और परिजन लाठी-डंडे लेकर तुरंत मौके की ओर दौड़े। ग्रामीणों की घेराबंदी और तेज शोर-शराबा देखकर हमलावर जानवर मासूम को वहीं छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए जंगलों की ओर भाग निकला। घायल बच्चे को आनन-फानन में इलाज के लिए ले जाया गया है।
​कतरनियाघाट से सटे इलाकों में बिजली जाते ही हमले की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। बिजली कटौती के कारण अंधेरे का लाभ उठाकर आदमखोर जानवर आबादी वाले इलाकों में घुस रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में वन विभाग और बिजली प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने इलाके में रात के वक्त गश्त बढ़ाने और निर्बाध बिजली आपूर्ति की मांग की है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जिलाधिकारी ने समेरपर की गौशालाओं का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए कडे निर्देश अच्छी व्यवस्थाओं वाली गौशालाओं में बढा्ई जाएगी क्षमता, मानकविहीन गौशालाओं को बंद कर ग
फसल नुकसान सर्वे के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, किसानों ने दो कथित सर्वेयरों को पकड़ा
Mahoba10 Sep

फसल नुकसान सर्वे के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, किसानों ने दो कथित सर्वेयरों को पकड़ा

फसल नुकसान सर्वे के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, किसानों ने दो कथित सर्वेयरों को पकड़ा चरखारी,…

पूरी खबर पढ़ें →
जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं, संबंधित अधिकारियों को समयबद्द्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दर-दराज क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं पर वीडि
करनाल मे प्रिंसिपल कांक्लेव एजुकेशन स्ट्रेंथन कार्यक्रम का आयोजन
Karnal10 Sep

करनाल मे प्रिंसिपल कांक्लेव एजुकेशन स्ट्रेंथन कार्यक्रम का आयोजन

करनाल मे आज प्रिंसिपल कांक्लेव एजुकेशन स्ट्रेंथन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंदर कल्याण…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!