कांठ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो आरोपियों से दो किलो से अधिक चरस बरामद
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कांठ थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सूचना के आधार पर अलग-अलग स्थानों से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से कुल दो किलो 186 ग्राम चरस और 1420 रुपये की नकदी बरामद की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
कांठ पुलिस के अनुसार पहली कार्रवाई कांठ थाना क्षेत्र के गांव जमनिया आजम जाने वाले रास्ते पर तिराहे से करीब 10 से 15 कदम की दूरी पर की गई। यहां पुलिस ने सूचना के आधार पर अफजाल उर्फ सोनू पुत्र नाजिर अली निवासी गांव नसीरपुर थाना कांठ को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक किलो 82.5 ग्राम चरस और 720 रुपये बरामद हुए। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है।
वहीं दूसरी कार्रवाई कांठ के उमरी कलां में पीरजादा कब्रिस्तान के बराबर उमरी कलां जाने वाले रास्ते पर की गई। पुलिस ने रहीस पुत्र शरीफ अहमद निवासी मोहल्ला चौधरियान कस्बा उमरी कलां को सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक किलो 103.5 ग्राम चरस और 700 रुपये बरामद किए। इसके खिलाफ भी मुकदमा एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर एफआईआर दर्ज की गई है।
थाना प्रभारी निरिक्षक सुदेश पाल सिंह ने बताया कि रहीस का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ कांठ, नूरपुर, स्योहारा, छजलैट सहित विभिन्न थानों में आर्म्स एक्ट, गोहत्या निवारण अधिनियम, चोरी और गैंगस्टर एक्ट से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं। दोनों कार्रवाइयों में उपनिरीक्षक शिवम कुमार वशिष्ठ व उपनिरीक्षक प्रबोध कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम शामिल रही। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।
Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सवाददाताः समसुद्दीन शेख, हमीरपुर दिनांक: 10 सितंबर 2026 *जिलाधिकारी ने सुमेरपुर की गौशालाओं का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newshttps://x.com/PrimeNewsInd/status/2097993429884244052
पूरी खबर पढ़ें →
फसल नुकसान सर्वे के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, किसानों ने दो कथित सर्वेयरों को पकड़ा चरखारी,…
पूरी खबर पढ़ें →
सवाददाताः समसुद्दीन शेख , हमीरपुर दिनांक: 10 सितंबर 2026 *जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं, संबंधित…
पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर राकेश कुमार चौहान पत्रकार कारीकोट वंदे भारत न्यूज लाइव टीवी चैनल बहराइच बहराइच: सूत्रों के अनुसार..कतरनियाघाट…
पूरी खबर पढ़ें →
कुरुक्षेत्र पुलिस की CIA-2 टीम ने हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (HSGMC) के पूर्व सदस्य सतनाम सिंह से…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।