SIR-2026: हरियाणा में मतदाताओं को वोटर लिस्ट में नाम जांचने का मौका, 4 दिन बूथों पर तैनात रहेंगे BLO
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


हरियाणा में भारत निर्वाचन आयोग की ओर से कराए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत मतदाताओं की सुविधा के लिए 12-13 सितंबर और 26-27 सितंबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने बताया कि इन दिनों राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी (BLO) सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक मौजूद रहेंगे और पात्र मतदाताओं से दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करेंगे।
उन्होंने नागरिकों से मतदाता सूची के मसौदे की जांच कर अपना और परिवार के पात्र सदस्यों का नाम सुनिश्चित करने की अपील की। पात्र व्यक्ति का नाम सूची में नहीं होने पर आवश्यक दस्तावेजों व घोषणा के साथ फॉर्म-6 के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। अब तक 1,71,233 फॉर्म-6 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
मतदाता सूची में नाम, पता, आयु, फोटो या अन्य विवरण में सुधार के लिए फॉर्म-8 के जरिए आवेदन किया जा सकता है। अब तक 1,30,122 फॉर्म-8 आवेदन मिले हैं। वहीं अपात्र, मृत, स्थानांतरित या अन्य स्थान पर पंजीकृत मतदाता का नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 के माध्यम से आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है।
अब तक 16,111 फॉर्म-7 आवेदन प्राप्त हुए हैं। दावे और आपत्तियां संबंधित निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) या सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (एईआरओ) के कार्यालय में जमा की जा सकती हैं। ऑनलाइन माध्यम से भी किया जा सकता है। दावे और आपत्तियां 30 सितंबर 2026 तक दाखिल की जा सकेंगी।
मतदाता सूची से संबंधित जानकारी के लिए बीएलओ, ईआरओ/एईआरओ कार्यालय, ईसीआईएनईटी ऐप की‘बुक ए कॉल'सुविधा या मतदाता हेल्पलाइन 1950 से संपकर् किया जा सकता है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने नागरिकों से विशेष अभियान का लाभ उठाकर मतदाता सूची में अपना नाम सुनिश्चित करने की अपील की।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

नगर बाज़ार (बस्ती) नगर क्षेत्र के खडोवा निवासी संविदाकर्मी यशवंत कुमार (26) की गला दबा क्र हत्या की…
पूरी खबर पढ़ें →
आज ही के दिन यानी 11 सितंबर 2001 को अल-कायदा के आतंकवादियों ने चार विमानों का अपहरण किया…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsप्राप्त हुई ताजा जानकारी अनुसार नागपुर शहर में विशेष गहन पुनरीक्षण-एसआईआर, कार्यक्रम के तहत दूसरा चरण शुरू कर…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsप्राप्त हुई जानकारी के अनुसार नागपुर नगर निगम के परिवहन विभाग ने शुक्रवार 11 सितंबर 2026 तान्हा पोला…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsSSB द्वारा कौशल प्रशिक्षण एवं व्हीलचेयर वितरण कार्यक्रम रूपईडीहा बहराइच l सशस्त्र सीमा बल, द्वारा पंचायत भवन, बलईगाँव…
पूरी खबर पढ़ें →
इनको कोई गरीब न कहना ये हमारे रीवा के सबसे ' अमीर ' इंसान हैं... ये हैं रामशिरोमणि…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।