बस्ती: DIG संजीव त्यागी ने बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज में छात्राओं को किया जागरूक, बोले- डरें नहीं, हेल्पलाइन 1090, 112 और 1930 है आपका हथियार
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


जनपद बस्ती, 10 सितंबर 2026। मिशन शक्ति फेज-5.0 (II) और साइबर जागरूकता अभियान के तहत बृहस्पतिवार को कोतवाली क्षेत्र के प्रतिष्ठित बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी ने छात्राओं से सीधा संवाद किया। डीआईजी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या असहज स्थिति में चुप न रहें, तुरंत पुलिस को बताएं। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
छात्राओं को बताए गए जरूरी हेल्पलाइन नंबर:
डीआईजी श्री त्यागी ने छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से बताया –
1090 – वूमेन पावर लाइन, 181 – महिला हेल्पलाइन, 112 – पुलिस आपात सेवा, 1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 102 व 108 – स्वास्थ्य सेवा। उन्होंने बताया कि हर थाने पर मिशन शक्ति केन्द्र स्थापित है, जहां महिला पुलिसकर्मी आपकी समस्या को संवेदनशीलता से सुनेंगी।
इस दौरान मिशन शक्ति के पम्पलेट भी वितरित किए गए। साइबर ठगी से ऐसे बचें:
साइबर जागरूकता पर बोलते हुए डीआईजी ने कहा कि आज के डिजिटल युग में साइबर अपराध सबसे बड़ा खतरा है।
अनजान लिंक पर क्लिक न करें, OTP किसी से शेयर न करें, फर्जी इंस्टाग्राम-फेसबुक प्रोफाइल से सावधान रहें। अगर किसी के साथ भी साइबर फ्रॉड हो जाता है तो घबराएं नहीं, तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या http://www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।
शुरुआती एक घंटे में शिकायत करने पर पैसा वापस मिलने की संभावना सबसे ज्यादा होती है। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर मानसी दहिया, क्षेत्राधिकारी कलवारी बृजेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बस्ती, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना सहित कॉलेज प्रबंधन के पदाधिकारी और भारी संख्या में छात्राएं व शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

CM नायब सिंह सैनी का आज सिरसा पहुंचने पर एयर फोर्स स्टेशन पर बीजेपी नेता गोबिंद कांडा ने…
पूरी खबर पढ़ें →
करनाल बार एसोसिएशन के चुनाव मे कल गिनती टल गई। बताया गया है कि दोनो उम्मीदवारों मे बराबरी…
पूरी खबर पढ़ें →
कोरिया /सोनहत। ग्राम पंचायत पहाड़पारा आनंदपुर क्षेत्र में इन दिनों सड़क एवं आवागमन की स्थिति बदहाल हो चुकी…
पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर कलेक्ट्रेट मस्जिद मामले में हाईकोर्ट का बड़ा आदेश ## **₹6.41 करोड़ के हर्जाने की…
पूरी खबर पढ़ें →
मगरखेड़ी में ट्रक की टक्कर से युवती की मौत, युवक घायल* रिपोर्टर -संजय चन्देल मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर…
पूरी खबर पढ़ें →
Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा में मानसून की गतिविधियों में एक बार फिर बदलाव देखने को…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।